छत्तीसगढ़ में अब आदिवासी सुरक्षित नहीं: कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव

Congress MLA Janak Dhruv: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवान अभियान चलाकर नक्सलियों का खात्मा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस लगातार फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगा रही है। बीजापुर के पीडिया एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस ने जांच समिति का गठन किया है, जिसमें शामिल आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने सरकार और पुलिस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आदिवासी अब सुरक्षित नहीं है। पीडिया मुठभेड़ फर्जी है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि पुलिस हमें बार-बार घटनास्थल पर जाने से रोक रही थी।
यह भी पढ़ें:- महासमुंद में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
विधायक ध्रुव ने मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही कहा है कि इस मामले को लेकर विधानसभा के मानसून सत्र में स्थगन प्रस्ताव लाया जाएगा। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि जांच दल से जानकारी मिली है कि मुठभेड़ फर्जी है। नक्सली बताकर ग्रामीणों को मारा गया था। साय सरकार से मांग है कि मुठभेड़ की उच्चस्तरीय जांच कराया जाए। वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल रायबरेली में प्रचार के बाद छत्तीसगढ़ वापस लौटे, जिन्होंने कहा कि नक्सलवाद का खात्मा हम भी चाहते हैं, लेकिन निर्दोष ग्रामीणों की हत्या के हम खिलाफ हैं। (Congress MLA Janak Dhruv)
SP ने सभी आरोपों को बताया गलत
इधर, बस्तर की सामाजिक कार्यकर्ता और वकील बेला भाटिया ने भी इस मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भी मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए पुलिस पर ग्रामीणों से शव ढुलवाने का आरोप लगाया है। बेला ने कहा कि पुलिस इतावार गांव से 19 और पीडिया गांव से 57 लोगों को पकड़कर ले गई, जिन्हें नक्सली बताकर मारा गया वे ग्रामीण थे। उनमें से 2 लोग दूसरे गांव के रहने वाले थे, जो अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। तेंदूपत्ता तोड़ने गए तो उन्हें मार दिया गया। उन्होंने कहा कि 12 लोगों की हत्या करने के बाद पुलिस ने उनके रिश्तेदारों से शव को उठवाया और जिला मुख्यालय तक लाया गया। उनसे मजदूरी करवाई गई। हालांकि SP जिनेंद्र यादव ने सभी आरोपों को गलत बताया है। (Congress MLA Janak Dhruv)



