Google Analytics —— Meta Pixel

एकतरफा प्यार बनी 5 लोगों की हत्या की वजह, जेल से छूटने के बाद आरोपी ने खेला खूनी खेल

Sarangarh Mass Murder Update: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में एक युवक ने एकतरफा प्यार के कारण एक ही परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मनोज साहू उर्फ पप्पू टेलर ने हथौड़ा और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, सारंगढ़ जिले के एक घर में एक ही परिवार के 5 लोगों की खून से सनी लाश मिली है। वहीं एक लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मामला सलीहा थाना इलाके के थरगांव का है, जहां शनिवार को घर के अलग-अलग कमरे में एक मासूम बच्चा, 3 महिला और एक पुरुष की खून से लथपथ लाश मिली। आशंका जताई जा रही है कि  पड़ोसी युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया है। उसने मासूम समेत 5 लोगों को मारने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अब आदिवासी अब सुरक्षित नहीं: कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव

पुलिस ने आशंका जताई है कि पांचों की हत्या के बाद उसने खुदकुशी की है। पप्पू टेलर मृतक परिवार का पड़ोसी था, जिसका मीरा के साथ अफेयर चल रहा था। पहले भी प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पप्पू टेलर को जेल भेज दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि जेल से छूटने के बाद विवाद और बढ़ा तो उसने सभी की हत्या कर दी। मीरा की शादी हो चुकी थी, जो भाई की शादी के लिए अपने मायके आई थी। शादी की तैयारी को लेकर भाई बाजार गया हुआ था। इसी दौरान यह वारदात हुई। करीब 6 साल पहले भी युवक ने एकतरफा प्यार के चलते मीरा पर कैंची से हमला किया था। साहू परिवार खेती-किसानी करता था, जिनके पास करीब 10 एकड़ जमीन थी। (Sarangarh Mass Murder Update)

मृतकों की पहचान

  • हेमलाल साहू (उम्र 56 साल)
  • हेमलाल की पत्नी जगमती साहू (उम्र 50 साल)
  • ममता साहू (उम्र 27 साल)
  • गर्भवती मीरा साहू (उम्र 25 साल)
  • मीरा साहू का 3 साल का बेटा
  • पड़ोसी मनोज साहू उर्फ पप्पू टेलर (उम्र 27 साल)

वहीं बेटा बिजली विभाग पिथौरा में ऑपरेटर है, जिसकी शादी होने वाली थी। पुलिस जब घर के अंदर घुसी तो अलग-अलग कमरों में लाश मिली और सभी लाशें खून से सनी थी। कमरे में भी खून बिखरा पड़ा था। इनमें मृतक ममता मानसिक रूप से बीमार थी। एक घर में 6 लाशें मिलने की सूचना पर SP पुष्कर शर्मा भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने कहा कि एक घर में खून से सनी 5 लाशें मिली है। साथ ही एक शख्स फांसी पर लटका मिला है। फिलहाल सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या का कारण पता चलेगा। इससे पहले 11 मई को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भी ऐसे ही वारदात हुई थी, जहां एक शख्स ने घर के ही 5 सदस्यों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी। (Sarangarh Mass Murder Update)

Back to top button
error: Content is protected !!