RCB vs CSK : प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करके RCB ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम, पढ़े पूरी खबर
RCB vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग का 68वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को 27 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक करते हुए इतिहास रच दिया है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अब आदिवासी अब सुरक्षित नहीं: कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव
इस सीजन के पहले आठ मुकाबलों में से सात हारने के बाद आरसीबी दो अंकों के साथ अंक तालिका के अंत पर थी। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें यहाँ से सभी मुक़ाबले जीतने थे और टीम ने ऐसा ही किया। आरसीबी ने आखिरी छह में से छह मुक़ाबले जीते और प्लेऑफ में जगह बना इतिहास रच दिया। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 218 रन बनाए। नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से चेन्नई को प्लेऑफ में जाने के लिए मात्र 201 रन बनाने थे। लेकिन सीएसके के टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर मात्र 191 रन ही बना सकी।
सीएसके के लिए सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। रवींद्र ने 37 गेंद पर पांच चौके और तीन सिक्स की मदद से 61 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 22 गेंद पर तीन सिक्स और तीन चौके की मदद से नाबाद 42, अजिंक्य रहाणे ने 22 गेंद पर 33 और महेंद्र सिंह धोनी ने 13 गेंद पर 25 रनों का योगदान दिया। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का अंकादा भी नहीं छू पाया।
आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में मात्र 25 रन देकर एक विकेट लिया। उनके अलावा यश दयाल ने दो, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन और कैमरून ग्रीन ने एक – एक विकेट झटके। (RCB vs CSK)
आरसीबी का प्लेऑफ में अब तक ऐसा रहा प्रदर्शन
आईपीएल के इतिहास में आरसीबी की टीम ने 9वीं बार प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का किया है। इससे पहले 8 बार जब टीम प्लेऑफ में पहुंची है तो उसमें से सिर्फ 3 बार फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हो सकी है और तीनों में उसे हार का ही सामना करना पड़ा है। वहीं 5 बार टीम का सफर प्लेऑफ मैचों में मिली हार के साथ ही खत्म हो गया। आरसीबी की टीम आखिरी बार आईपीएल के फाइनल में साल 2016 में खेले गए सीजन में पहुंची थी, जिसमें उसे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। (RCB vs CSK)



