Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व BMO समेत स्वास्थ्य विभाग के 11 अफसरों पर FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

FIR Against Health Workers: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मैनपुर BMO की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के 11 अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दरअसल, मैनपुर के तत्कालीन BMO केके नेगी ने अपने अधीनस्थ 40 से ज्यादा कर्मचारियों के नाम पर 4 साल के अंदर 3 करोड़ 13 लाख रुपए कोषालय से निकाल लिए। इसमें कोषालय के अफसरों ने उनका साथ दिया। कोषालय के अफसर फाइल के बिना सत्यापन के ही BMO नेगी के बताए खाते में रकम डालते रहे।

यह भी पढ़ें:- पैसे और इलाज का लालच देकर धर्मांतरण, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

वित्तीय वर्ष 2016 से 2019 तक यह खेल चलता रहा। स्वास्थकर्मी संगठन की शिकायत पर मामले की जांच भी हुई। जिला प्रशासन ने साल 2022 में मामले की अंतिम जांच भी सबमिट कर दिया था, लेकिन संलिप्त अफसरों के राजनीतिक रसूख के कारण मामला 2 साल से लटका रहा। सत्ता बदलने के बाद मामले की फाइल आगे बढ़ाई गई, जिसके बाद तत्कालीन BMO केके नेगी, 3 तत्कालीन कोषालय अधिकारी और 7 सहकर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। (FIR Against Health Workers)

Back to top button
error: Content is protected !!