Chhattisgarh : पैसे और इलाज का लालच देकर धर्मांतरण, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

Conversion in Balrampur: छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद भी धर्मांतरण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बलरामपुर के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पैसे और इलाज का लालच देकर धर्म परिवर्तन करावने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, झारापारा गांव में धार्मिक सभा चल रही थी, जहां से पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक ग्रामीण की सूचना पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि महिला का पति लंबे समय से बीमार था। ऐसे में आरोपियों ने धर्म परिवर्तन के लिए महिला को पैसे और बीमारी ठीक करने का लालच दिया था।
यह भी पढ़ें:- भगवान जगन्नाथ को बताया पीएम मोदी का भक्त, फिर संबित पात्रा ने मांगी माफी, बोले- करूंगा पश्चाताप, पढ़े पूरी खबर
इससे पहले CM विष्णुदेव साय ने धर्मांतरण को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था। CM साय ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण करवाती थी, लेकिन अब हम ऐसा होने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछली सरकार में धर्मांतरण जोरों पर हुआ। शिकायतकर्ता के ऊपर ही कार्रवाई होती थी। मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि कांग्रेस पार्टी अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए धर्मांतरण को बढ़ावा देती रही है। क्योंकि जो धर्मांतरित हो जाता है वो फिर मतलब भारतीय जनता पार्टी से तो अलग ही हो जाता है, लेकिन ऐसा इस समय कुछ भी नहीं होगा। ऐसा नहीं होने देंगे, धर्मांतरण पर रोक लगेगी। (Conversion in Balrampur)
CM साय के बयान पर कांग्रेस ने किया था पलटवार
मुख्यमंत्री साय के धर्मांतरण वाले बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया था। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं पर कोई धर्मांतरण नहीं हुआ। मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल ने चैलेंज किया था कि कहीं भी धर्मांतरण हो रहा है तो थाने में आकर शिकायत करें, कड़ी सी कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की सरकार बन चुकी है। विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बन चुके हैं तो धर्मांतरण के बारे में बयानबाजी करने के बजाय कड़ी कार्रवाई करें। वास्तव में अगर वह धर्मांतरण के प्रति गंभीर हैं तो इस प्रकार की घटनाओं में जो संलिप्त हैं उन पर कार्रवाई करने का साहस दिखाएं। सिर्फ बयानबाजी करने से नहीं चलेगा। (Conversion in Balrampur)



