Bangladesh MP Murder : कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद की हत्या, टुकड़ों में मिली लाश, कई दिनों से थे लापता
Bangladesh MP Murder : बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी के लापता सांसद अनवारुल अजीम (56) की कोलकाता में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।अजीम इलाज के लिए भारत आए थे। इसके बाद से सांसद अजीम 18 मई से लापता थे।
बांग्लादेश के सांसद की हत्या (Bangladesh MP Murder) कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में एक हाईराइज बिल्डिंग के फ्लैट में हुई है। इस फ्लैट से खून के काफी धब्बे भी मिले हैं। हालांकि अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस शव को ढूंढने में जुटी है।
यह भी पढ़े :- नया भारत आपके घर में आकर मारता है, UN में क्या कहकर रोने लगा पाकिस्तान, भारतीय एजेंटों के डर से कांपा
इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने ढाका के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सांसद की हत्या कोलकाता में की गई। उनकी हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी बांग्लादेशी थे। अभी तक इस साजिश से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश के अखबार डेली स्टार के अनुसार गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने अजीत की हत्या (Bangladesh MP Murder) की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सांसद अनवारुल अजीम 12 मई को इलाज के लिए भारत आए थे लेकिन 2 दिन बाद ही लापता हो गए थे। बांग्लादेश सरकार ने अपने सांसद का पता लगाने के लिए भारत सरकार से मदद भी मांगी थी। 19 मई को मुजफ्फरपुर के बाद से उनका फोन बंद हो गया था। पीएमओ इसकी तलाश में बांग्लादेश सरकार और भारतीय एजेंसियों के संपर्क में था। इस मामले में बंगाल के सोना तस्करों और गुंडों की भूमिका होने का संदेह है।



