कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता IPL 2024 का खिताब, 10 साल बाद बनी चैंपियन

KKR Vs SRH Final: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2024 को अपना चैंपियन मिल गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2024 का खिताब अपने नाम किया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया है। बता दें कि कोलकाता तीसरी बार चैंपियन बनी है। टीम को 10 साल बाद जीत मिली है। पिछली बार KKR 2014 में चैंपियन बनी थी। दरअसल, चेन्नई के स्टेडियम चेपॉक में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। ये IPL फाइनल का सबसे कम स्कोर है।
यह बी पढ़ें:- Raipur Crime News : कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय अमन साहू गैंग के 04 शूटर गिरफ्तार, व्यापारी की हत्या करने आये थे रायपुर
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10.3 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। ये IPL फाइनल का सबसे तेज रन चेज है। मिचेल स्टार्क प्लेयर ऑफ द फाइनल रहे। उन्होंने 2 विकेट लिए। साथ ही 2 कैच भी पकड़े। बता दें कि लगातार 7वें सीजन में क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही चैंपियन बनी है। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। जबकि मार्करम ने 20 रन की पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा 2, ट्रैविस हेड 0 और राहुल त्रिपाठी 9 रन पर आउट हुए। नितिश रेड्डी 13 और हेनरिक क्लासन 16 रन बनाकर आउट हुए। (KKR Vs SRH Final)
फाइनल में हैदराबाद की हार के कई कारण
आंद्रे रसेल ने 3 विकेट झटके। जबकि मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा को 2-2 विकेट मिले। जवाबी पारी में KKR से वेंकटेश अय्यर ने 26 बॉल पर नाबाद 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 बॉल पर 39 रन बनाए। पैट कमिंस और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट लिए। फाइनल में हैदराबाद की हार के कई कारण है। दरअसल, फाइनल मुकाबले में टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल रहा। टॉप स्कोरर ट्रैविस हेड फिर जीरो पर आउट हो गए। टीम के टॉप-3 बैटर्स सिर्फ 11 रन ही बना सके। पावरप्ले में हैदराबाद का स्कोर 40/3 रहा। (KKR Vs SRH Final)
हैदराबाद ने बनाया था सबसे बड़ा स्कोर
पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद की टीम ने लगातार विकेट गंवाएं। टीम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी 26 रन की हुई, जो ऐडन मार्करम और नितिश रेड्डी के बीच चौथे विकेट के लिए हुई। हैदराबाद के गेंदबाज 11 रन पर पहला विकेट लेने के बाद कोलकाता के बैटर्स पर दबाव नहीं बना सके। ऐसे में कोलकाता के बैटर्स ने पावरप्ले में 72/1 का स्कोर बनाया। इससे हैदराबाद मैच से बाहर हो गई। IPL 2024 के 30वें मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स ने 287 रन बनाकर सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। हैदराबाद ने इसी मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए गए अपने 277 रन के सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ा था। (KKR Vs SRH Final)



