Google Analytics —— Meta Pixel

भारत में सातवें और अंतिम चरण का मतदान कल, 8 राज्यों की 57 सीटों पर होगी वोटिंग

Seventh Phase Voting 2024: भारत में सातवें और अंतिम चरण के लिए देश के 8 राज्यों की 57 सीटों पर कल (1 जून) वोटिंग होगी, जिसमें 7 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 57 में से सबसे ज्यादा 25 सी भाजपा ने जीती थी। इसके बाद TMC 9, बीजद 4, JDU और अपना दल (एस) 2-2 और JMM ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को सिर्फ पंजाब के कारण 8 सीटों पर जीत मिली थी। आखिरी चरण में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 2 केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और अनुराग ठाकुर चुनावी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें:- PM नरेंद्र मोदी के ध्यान के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस, पढ़ें पूरी खबर

अंतिम चरण में 4 एक्टर यानी कंगना रनोट, रवि किशन, पवन सिंह और काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह भी चुनावी मैदान में हैं। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक सातवें चरण में 904 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा 809 पुरुष और 95 महिला प्रत्याशी हैं। इस चरण में सबसे अमीर प्रत्याशी पंजाब के बठिंडा से उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल हैं, जिनके पास 198 करोड़ रुपए की संपत्ति है। (Seventh Phase Voting 2024)

सिर्फ 542 सीटों पर वोटिंग

बता दें कि देश में 543 लोकसभा सीटों में से 485 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं। गुजरात के सूरत से भाजपा के प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। इसलिए इस बाद सिर्फ 542 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम और आखिरी चरण के मतदान से पहले ओडिशा के बालासोर में सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च निकाला। SP सागरिका नाथ ने कहा कि एक जून को होने वाले मतदान के लिए डिटेल प्लान बनाए गए हैं। बालासोर में 1 हजार 913 बूथ हैं। जिलों में 22 कंपनी CAPF मोजूद हैं। मोबाइल पेट्रोलिंग समेत सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ग्राउंड पर उपस्थित रहेंगे। (Seventh Phase Voting 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!