Exit Poll 2024: बीजेपी को तीसरी बार बहुमत, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट जीत सकती है भाजपा

Exit Poll 2024: भारत में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल आ चुके हैं, जिसके मुताबिक मोदी तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने वाले हैं। हिंदी पट्टी वाले राज्य यानी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त मिलने का अनुमान है। इन राज्यों की 90 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर भाजपा जीत सकती है। अगल-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक MP की 29 सीटों में से BJP को 28 से 29 पर जीत मिल सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ में BJP सभी 11 की 11 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। उत्तरप्रदेश में 69 से 74 और राजस्थान में 23 से 25 सीटें जीतने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें:- देश में 1 जून 2024 से हुए ये 5 बड़े बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर
एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 244 से 292 सीट मिल सकती है। INDIA गठबंधन को 123 से 169 और अन्य को 4 से 12 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया न्यूज डी-डायनामिक्स के अनुसार NDA को 371 सीट मिल सकती है। वहीं INDIA गठबंधन को 125 सीट और अन्य को 47 सीट मिल सकती है। SAAM- जन की बात ने NDA को 362 से 392 सीट दिए हैं। जबकि INDIA गठबंधन को 141 से 161 और अन्य को 10 से 20 सीट दिया है। इंडिया न्यूज- पोलस्ट्रैट ने NDA को 371, INDIA गठबंधन को 125 और अन्य को 47 सीट दिए हैं। (Exit Poll 2024)
एग्जिट पोल पर कांग्रेस को नहीं भरोसा
रिपब्लिक भारत- मैजिक ने NDA को 353 से 368, INDIA गठबंधन को 118 से 133 और अन्य को 43 से 48 सीट दिए हैं। इसी तरह रिपब्लिक टीवी- P MARQ ने NDA को 359, INDIA गठबंधन को 154 और अन्य को 30 सीटों पर जीतने का अनुमान जताया है। न्यूज नेशन ने NDA को 342 से 378, INDIA गठबंधन को 153 से 169 और अन्य को 21 से 23 सीटें दी है। हालांकि INDIA गठबंधन के नेता एग्जिट पोल को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमने अपने आंकड़े इकट्ठे किए हैं। तकरीबन 295 सीटें INDIA गठबंधन को मिलने वाले हैं। हम सरकार बना रहे हैं। यह जनता का पोल vs सरकारी पोल है। हमने तय किया कि हम भी सबके सामने जाकर यह पोल रखेंगे। (Exit Poll 2024)



