Google Analytics —— Meta Pixel

लोकसभा चुनाव में हम 295 सीट जीतेंगे: कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Rahul on Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला का गाना है 295, हम 295 सीट जीतेंगे। ये एग्जिट पोल नहीं… मोदी मीडिया पोल है। ये मोदी का फैंटेसी पोल है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि एग्जिट पोल और 4 जून के नतीजों में जमीन-आसमान का फर्क होगा। INDIA गठबंधन की कल एक बैठक हुई, हमने आंकड़ों पर विस्तार से चर्चा की और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि INDIA गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीतेगा और एग्जिट पोल पर विश्वास करना बिल्कुल गलत है।

यह भी पढ़ें:- मेरे खून की एक-एक बूंद और जीवन का एक-एक पल देश के लिए: CM केजरीवाल

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोग दिन में सपने देखते हैं, उस पर कोई पाबंदी नहीं है…ये जमीन पर काम करें, जनता का विश्वास जीतें और मोदी जी की आलोचना करना बंद करें। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि यह सब एक बनाई हुई योजना के तहत हो रहा है और हम इस तरीके के किसी भी प्रयास को खारिज करते हैं। 4 जून को हम मतगणना में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। लोगों में बदलाव की चर्चा है। लोग संविधान, लोकतंत्र बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। (Rahul on Exit Poll)

आखिरी दम तक डटे रहेंगे: अजय राय

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि हमने अपने पीसीसी अध्यक्षों, सीएम, प्रभारियों और उम्मीदवारों से चर्चा की है, वे सभी बहुत आश्वस्त हैं। यह एग्जिट पोल सरकार के लिए एक फर्जी पोल है। INDIA गठबंधन को 295 सीटें मिलेंगी और निश्चित रूप से सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी सीट से उम्मीदवार अजय राय ने कहा कि 4 जून को समझ आ जाएगा कि एग्जिट पोल और भाजपा कहां खड़ी है। ये केवल कार्यकर्ताओं पर मानसिक रूप से दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। इससे हमारे कार्यकर्ता और चार्ज हो गए हैं और सतर्क होकर गिनती कराएंगे और आखिरी दम तक हम डटे रहेंगे। (Rahul on Exit Poll)

ये कॉर्पोरेट खेल है: संजय राउत 

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा कि ये कॉर्पोरेट खेल है। अगर कल हम सत्ता में होंगे और अगर हमारे पास बहुत पैसा होगा तो हम भी जो मन चाहे आंकड़ा निकाल सकते हैं। INDIA गठबंधन 295-310 सीट जीत कर सरकार बनाने जा रही है। महाराष्ट्र में हम 35+ सीटें जीतने जा रहे हैं और हम जीतेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपनी ड्यूटी पर रहेंगे और कहीं पर भी बेईमानी नहीं होने दी जाएगी। INDIA गठबंधन और समाजवादी पार्टी मिलकर सरकार बनाएगी। (Rahul on Exit Poll)

4 जून का इंतजार करना चाहिए: मनोज झा

राजद नेता मनोज झा ने कहा कि PM रोजगार पर नहीं बोले ये (तेजस्वी यादव) रोजगार पर बोलते रहे। आर्थिक सामाजिक न्याय पर नहीं बोले ये उस पर बोलते रहे। पीएम क्या बोलें? भैंस, मंगलसूत्र, मुजरा अगर उसके बाद भी वो फिर से पीएम बनते हैं तो मुझे चिंता होगी कि मेरा लोकतंत्र उतना स्वस्थ्य नहीं है जितना हम सोचते हैं। इसलिए मैं कह रहा हूं 4 जून का इंतजार किया जाए। एग्जिट पोल क्या होता है? बिहार के संदर्भ में हमने 2 बार देखा है मुंह की खानी पड़ी है, 4 जून को भी वैसा हीं कुछ होगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष ने जनता के मिजाज को समझने की कोशिश नहीं की। आज प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जो आस्था और विश्वास देश की जनता ने व्यक्त किया है, यह दर्शाता है कि विपक्ष की साख अब देश में नहीं बची है। (Rahul on Exit Poll)

Back to top button
error: Content is protected !!