Google Analytics —— Meta Pixel

सक्रिय हार्डकोर समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 4 पर था 5 लाख रुपए का इनाम

Sukma Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इस बीच सुकमा में 4 सक्रिय हार्डकोर इनामी समेत 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिनमें से एक नक्सली पर 2 लाख और 3 पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सलवाद उन्मूलन नीति और सुकमा पुलिस की पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह-नई शुरुआत) से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। बता दें कि अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैंप खुले जा रहे हैं, जो नक्सलियों के सरेंडर करने का भी एक कारण है।

यह भी पढ़ें:- अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, हादसे में 13 लोगों की मौत 

इससे पहले 29 मई को दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान से प्रभावित होकर 4 नाबालिग समेत 10 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। जिले में पुलिस की अपील का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सभी नक्सली इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय थे, जो नक्सली बंद के दौरान रोड खोदने, पेड़ काटने और बैनर-पोस्टर लगाने जैसी घटनाओं में शामिल थे। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 180 इनामी समेत 815 नक्सली समाज के मुख्यधारा में लौट चुके हैं। सरेंडर करने वाले सभी नक्सली नारायणपुर जिले के रेखावाया गांव के रहने वाले हैं। (Sukma Naxalite Surrender)

बीजापुर में 33 नक्सलियों ने किया था सरेंडर

बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस ने जून 2020 में लोन वर्राटू अभियान की शुरुआत की थी, जिसका असर लगातार देखने को मिल रहा है। दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने बताया कि सभी नक्सली दक्षिण बस्तर क्षेत्र में काम करते थे। पुलिस के मुताबिक घर वापसी करने वाले नक्सलियों में ज्यादातर जनता सरकार मिलिशिया के सदस्य थे। SP ने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर सभी नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। इससे पहले बीजापुर में इनामी समेत 33 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया था, जिसमें से 3 नक्सलियों पर 5 लाख का इनाम घोषित था। गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से अपील की है कि वे मुख्यधारा में लौट आएं। (Sukma Naxalite Surrender)

Back to top button
error: Content is protected !!