Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर पुलिस और गीता परिवार की सकारात्मक पहल, कैदियों ने पास की परीक्षा, पढ़ें पूरी खबर

Geeta Pariwar Initiative: बंदियों के मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान के लिए रायपुर केंद्रीय जेल प्रशासन और गीता परिवार के संयुक्त प्रयास से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बंदियों को रोजाना 01 घंटे गीता का ज्ञान और शुद्ध उच्चारण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में 21 कैदियों ने गीता पाठकर गीता परिवार की ओर से आयोजित परीक्षा पास कर लिया गया है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य द्वारा कैदियों से गीता सुनी गई। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। जेल अधीक्षक शांडिल्य ने गीता के अध्याय 2 के श्लोक क्रमांक 38 का उदाहरण देते हुए कहा कि व्यक्ति को सुख-दुख, लाभ-हानि और विजय-पराजय में समान रहना चाहिए। साथ ही  निरंतर कर्मवान रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- Blood Donation Camp Sonakhan: रक्तदान-महादान शिविर का सोनाखान में विशाल आयोजन

रायपुर केंद्रीय जेल प्रशासन और गीता परिवार के इस प्रयास से बंदी जेल में अपने जेल आने के कारण को स्वीकार कर अपने समस्त जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए जीवन के प्रति सकारात्मक हो रहे हैं। इस अवसर पर गीता परिवार की ओर से गीता की पुस्तकें वितरित की गई। गीता की परीक्षा उत्तीर्ण किए बंदियों को जेल अधीक्षक शांडिल्य द्वारा विशेष परिहार देने की घोषणा की गई। गीता परिवार की ओर से सीमा मिश्रा मास्टर ट्रेनर और अन्य 04 सदस्य उपस्थित रहे। (Geeta Pariwar Initiative)

Back to top button
error: Content is protected !!