Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Blood Donation Camp Sonakhan: रक्तदान-महादान शिविर का सोनाखान में विशाल आयोजन

Blood Donation Camp Sonakhan: छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के तत्वाधान में शहीद वीर नारायणसिंह जी की पवित्र धरती सोनाखान में बुधवार 5 जून 2024 को रक्तदान-महादान एवं रक्त समूह जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उप स्वास्थ्य केंद्र, सोनाखान में आयोजित होगा।

छत्तीसगढ़ उत्थान समिति ने अब तक 17,000 से अधिक यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने का सराहनीय कार्य किया है। इस महाअभियान में 18 से 50 वर्ष की आयु के सभी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अमूल ने दूध की कीमतों में फिर की बढ़ोतरी, इतने रुपए तक बढ़े दाम, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ उत्थान समिति एवं ग्राम पंचायत सोनाखान ने सभी से इस महाअभियान का हिस्सा बनने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोगों के जीवन को बचाया जा सके। आपके सहयोग और समर्पण से यह आयोजन सफल हो सकेगा।

वरिष्ठ समाजसेवी राम नारायण साहू ने रक्तदान जरुरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा:-

1. जीवन बचाना: एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचा सकता है, खासकर दुर्घटनाओं, सर्जरी, कैंसर उपचार और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में।
2. रक्त की कमी: अस्पतालों और ब्लड बैंकों में हमेशा रक्त की कमी रहती है। नियमित रक्तदान से इस कमी को पूरा किया जा सकता है।
3. स्वास्थ्य लाभ: रक्तदान करने से रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। यह शरीर के रक्त परिसंचरण को सुधारता है और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।
4. समाज में योगदान: रक्तदान एक सामाजिक कर्तव्य है जो हमें दूसरों की मदद करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर देता है।
5. रक्त के घटकों का उपयोग: एक यूनिट रक्त को विभाजित करके इसके विभिन्न घटकों (प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, रेड ब्लड सेल्स) को विभिन्न रोगियों के इलाज में उपयोग किया जा सकता है।

अतः इन कारणों से रक्तदान एक महत्वपूर्ण और अति आवश्यक कार्य है। इसमें अपनी सहभागिता अवश्य देंवे। (Blood Donation Camp Sonakhan)

Back to top button
error: Content is protected !!