Google Analytics —— Meta Pixel

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिया इस्तीफा, BJP की बनेगी सरकार

CM Naveen Patnaik Resigned: ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल प्रमुख नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर के राजभवन में राज्यपाल रघुबर दास से मुलाकात की। साथ ही अपना इस्तीफा सौंप दिया। बता दें कि BJD ओडिशा विधानसभा चुनाव में हार गई और। पार्टी राज्य की कुल 147 सीटों में से सिर्फ 51 सीटें जीत पाई है। नवीन पटनायक पिछले 24 साल से ओडिशा के मुख्यमंत्री थे। ओडिशा में BJD साल 2000 से लगातार सत्ता में रही। BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक लगातार 24 साल तक मुख्यमंत्री रहे। पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार CM पद की शपथ ली थी। तब से 2024 तक उन्होंने ओडिशा के CM के रूप में काम किया।

सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के बाद नवीन पटनायक सबसे लंबे समय तक CM पद पर रहने वाले देश के दूसरे नेता हैं। सिक्किम के पूर्व CM चामलिंग 24 साल और 165 दिन तक मुख्यमंत्री थे। वहीं पटनायक 24 साल और 83 दिन तक CM रहे। अगर ओडिशा में फिर से BJD की सरकार बनती तो पटनायक सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनने वाले नेता बन जाते। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। पार्टी 24 साल तक सत्ता में रहने के बाद इस बार बहुमत का आंकड़ा नहीं ला पाई। ओडिशा में भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत से अकेले सरकार बनाएगी। (CM Naveen Patnaik Resigned)

बता दें कि भाजपा ने अब तक ओडिशा में मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की है। BJP ने PM नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा। भाजपा जल्द ही नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि BJP और BJD ने दो विधानसभा चुनाव यानी 2000 और 2004 में गठबंधन में लड़ा था। उस वक्त BJD, NDA की सबसे भरोसेमंद पार्टी मानी जाती थी। साल 2000 में BJD ने सबसे ज्यादा 68 और भाजपा ने 38 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 147 में से 106 सीटों के साथ दोनों पार्टियों ने पहली बार गठबंधन की सरकार बनाई। (CM Naveen Patnaik Resigned)

BJP और BJD ने साथ मिलकर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया। 2004 के चुनाव में BJP और BJD ने कुल 93 सीट जीतकर दोबारा सरकार बनाई, लेकिन 2009 विधानसभा चुनाव से पहले BJD ने भारतीय जनता पार्टी से 11 साल पुराना का गठबंधन तोड़ लिया। BJD चाहती थी कि भाजपा विधानसभा चुनाव में 40 पर चुनाव लड़े। जबकि भाजपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी। इसे लेकर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद 11 साल पुराना का गठबंधन टूट गया। वहीं 2019 में BJD ने अकेले के दम पर 112 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा को 23, कांग्रेस को 9 और अन्य को 2 सीटें मिलीं। 2024 के चुनाव में भी BJP और BJD के गठबंधन के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। (CM Naveen Patnaik Resigned)

Back to top button
error: Content is protected !!