विपक्ष को मिला PM मोदी के शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण, जानिए किसने क्या कहा…?

Opposition on PM Modi: PM नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए विपक्ष को भी आमंत्रित किया गया है। BJP सांसद प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कल देर रात फोन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। फिलहाल शपथ ग्रहण समारोह में खड़गे के शामिल होने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जिस मंशा से निमंत्रण जाता है उस मंशा से निमंत्रण नहीं दिया गया है। निमंत्रण आने में काफी देरी भी हुई है। मैं मानती हूं यह शपथ ग्रहण से महत्वपूर्ण यह होगा कि किस प्रकार से इनका कार्यकाल चलेगा वह देखना होगा।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे 7 देशों के लीडर्स, भारत पहुंचने का सिलसिला जारी
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मैं PM नरेंद्र मोदी को बधाई दूंगी और उम्मीद करूंगी अब आप जनता के मन की बात सुनेंगे। अब उनकी जिम्मेदारी बनेगी की अपने गठबंधन के साथ ही विपक्ष की आवाज को भी सुनें। उम्मीद है कि उनके निर्देश में अब सही प्रकार से काम होगा। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमारे लिए कोई निमंत्रण नहीं आया है। 2024 का चुनाव नरेंद्र मोदी के लिए नैतिक हार है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में मोदी मुद्दा है। मोदी को इस बार 240 सीटें मिली हैं। पंडित नेहरू को 1952, 1957, 1962 में दो तिहाई बहुमत मिला, उन्हें 370 सीटें और उससे भी ज्यादा सीटें मिली थी। पिछले 10 साल में संसद पर बुलडोजर चलाया गया है। (Opposition on PM Modi)
हमें निमंत्रण मिला: CM ममता बनर्जी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह को लेकर CM ममता बनर्जी ने कहा कि ना हमें निमंत्रण मिला है, ना जाएंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं माफी चाहती हूं, लेकिन गैर संवैधानिक, गैर कानूनी पार्टी को सरकार बनाने के लिए मैं शुभकामनाएं नहीं दे सकती हूं।मेरी शुभकामना देश के लिए रहेगी, जो भी सांसद हैं उनसे कहूंगी कि आप अपनी पार्टी को मजबूत बनाए। CM ममता ने कहा कि हम आपकी पार्टी नहीं तोड़ेंगे, लेकिन आपकी पार्टी में अंदर से ही टूट होगी। आपके पार्टी में लोग खुश नहीं हैंकांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मुझे अभी तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है ना ही किसी सहयोगी दल को निमंत्रण मिला है। मोदी जी की रूचि अंतरराष्ट्रीय इवेंट बनाने में ज्यादा है तो मुझे नहीं लगता कि हमें जाना चाहिए। (Opposition on PM Modi)
पड़ोसी देश के साथ संबंधों में सुधार करना होगा: किशोरी लाल शर्मा
अमेठी से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि जितने भी पड़ोसी देश हैं उनके साथ हमारे संबंध अच्छे होने चाहिए। पिछले कुछ समय में हमारी विदेश नीति में जो सेंध आई है, भारत की सरकार को उसमें सुधार करना चाहिए। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमें सरकार की ओर से किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। ना ही हमें निमंत्रण मिला है। हम बिना निमंत्रण के कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं। विदेश से कई मेहमान शपथ समारोह के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन विपक्षी पार्टी और INDIA गठबंधन के नेतृत्व को कोई जानकारी नहीं मिली। (Opposition on PM Modi)
पड़ोसी देशों को आमंत्रित करना अच्छी परंपरा: थरुर
कांग्रेस नेता शशि थरुर ने कहा कि पड़ोसी देशों को आमंत्रित करने की यह एक अच्छी परंपरा है, लेकिन इस बार एक देश का नाम कम है। पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया है। ये अपने आप में एक इशारा है। राजद नेता मीसा भारती ने कहा कि लोगों को इकट्ठा करके वे सरकार बना रहे हैं, लेकिन देश की जनता नहीं चाहती कि मोदी प्रधानमंत्री बनें। राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर मौका दिया जाना चाहिए। वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा टुकड़ों-टुकड़ों में बटें हुए लोग कह रहे हैं कि मिलीजुली सरकार है, जो व्यक्ति पासिंग मार्क्स भी नहीं ला पाए वे पास होने वालों पर सवाल उठा रहे हैं। हमें इनकी शुभकामनाओं की आवश्यकता नहीं है। प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि इस बार बड़े और कड़े निर्णय होंगे। (Opposition on PM Modi)



