Google Analytics —— Meta Pixel

राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण के वक्त टहल रहा था कौन सा जानवर, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े पूरी खबर

Rashtrapati Bhavan Viral Video : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ ली थी। इस समारोह में हजारों लोग मेहमान बने। शपथ ग्रहण के दौरान कैमरे में एक जानवर भी कैद हुआ जिसका वीडियो फुटेज सोशल मीडिया (Rashtrapati Bhavan Viral Video ) पर दूसरे दिन खूब वायरल हुआ। इस 12 सेकेंड के वीडियो फुटेज में शपथ लेकर साइन करते मंत्री दुर्गादास उइके नजर आ रहे हैं जबकि उनके पीछे सीढ़ियों पर एक जंगली जानवर गुजरता दिख रहा है। लोग इसे तेंदुआ होने का अनुमान लगा रहे थे लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने इसकी पहचान बताई है।

यह भी पढ़े :- दांत साफ कर रहे बच्चे की भाई ने ऐसे थपथपाई पीठ, गले में फंस गया ब्रश; मची चीख-पुकार…

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को स्पष्ट किया कि शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण के दौरान देखा गया जानवर तेंदुआ या कोई जंगली जानवर नहीं था। यह एक घरेलू बिल्ली थी। बता दें कि इस समारोह का एक छोटा वीडियो क्लिप सोमवार को वायरल हो गया था। इंटरनेट और सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाया कि वीडियो में दिख रहा जानवर एक तेंदुआ था।

लोगों ने सोशल मीडिया पर यहां तक कहा कि इस समारोह ने बड़ी सुरक्षा चूक को उजागर कर दिया। लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि कहीं कोई सुरक्षा चूक नहीं हुई थी। कुछ घंटों बाद दिल्ली पुलिस ने इस वायरल वीडियो पर अपना बयान जारी किया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह तथ्य सही नहीं है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जंगली जानवर नजर आया। कैमरे में कैद जानवर एक सामान्य घरेलू बिल्ली है। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा- राष्ट्रपति भवन में घरेलू कुत्ते और बिल्लियां ही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद हमने राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा से पता लगाया कि क्या कैमरे में कैद जानवर तेंदुआ था। हमने पाया कि वहां कोई तेंदुआ नहीं था। राष्ट्रपति भवन में केवल कुत्ते और बिल्लियां ही हैं। वहीं वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में किसी तेंदुए के देखे जाने की कोई सूचना नहीं है। लोगों से अपील है कि वे इन अफवाहों पर ध्यान ना दें। (Rashtrapati Bhavan Viral Video )

Back to top button
error: Content is protected !!