Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में जनपद अध्यक्ष के पुत्र की दर्दनाक मौत, भरदा परसवानी मार्ग की घटना

मगरलोड : रविवार की रात्रि में हुई एक सड़क दुर्घटना में धमतरी जिले के मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर की बेटे की मौत हो गई। एएसआई दक्ष कुमार साहू ने बताया ग्राम रांकाडीह निवासी सौरभ ठाकुर पिता दिवाकर ठाकुर उम्र 22 वर्ष रविवार को आर्टिका कार वाहन से निजी काम से मगरलोड आया हुआ था। काम होने के बाद अपने घर रांकाडीह के लिए निकला था।

यह भी पढ़ें : CG BREAKING: राजधानी के लाल गंगा शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, अफरा-तफरी का माहौल, देखें VIDEO

रात्रि लगभग 9.30 बजे भरदा से तीन सौ मीटर परसवानी मार्ग में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो कौहा पेड़ में टकरा गया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क दुर्घटना में कार के अंदर जनपद अध्यक्ष पुत्र सौरभ ठाकुर घायल अवस्था मे था।

यह भी पढ़ें : Paush Month 2021: पौष माह में 9 प्रकार का दान है लाभकारी, भूलकर भी न खाएं ये चीजें

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस ने घायल सौरभ ठाकुर को ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि सौरभ ठाकुर के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुआ है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!