CG BREAKING: राजधानी के लाल गंगा शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, अफरा-तफरी का माहौल, देखें VIDEO

Raipur : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. लाल गंगा शॉपिंग मॉल भीषण आग लग गई है. दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर मौजूद है. आस-पास की दुकानों में आग फैल सकती है. मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी है. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.
इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : पेंशनर्स एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ, नियुक्ति व आजीवन प्रमाण पत्र वितरित
जानकारी के मुताबिक कैशिफाई नामक मोबाइल दुकान में आग लगी है. बताया जा रहा है कि दुकान बंद कर मोबाइल दुकान संचालक मोबाइल को चार्जिंग में ही छोड़ दिया था, जिसके बाद मोबाइल फोन ओवरचार्ज की वजह से ब्लास्ट हुआ होगा. यह भी आशंका जाहिर की जा रही हैं कि शॉर्ट सर्किट की वजह से मोबाइल दुकान में आग लगी होगी.



