Google Analytics —— Meta Pixel

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 48 घंटे में बढ़ेगा बारिश का दायरा, गिरेगा तापमान

दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रप्तार अब काफी अच्छी हो रही है और अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी फैलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार 16 जून से प्रदेश में बारिश का दायर भी बढ़ेगा और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

बारिश होने व तापमान गिरने से मौसम में भी ठंडकता आएगी। गुरुवार को प्रदेश भर लखनपुर (कोरबा) सर्वाधिक गर्म रहा, कृषि विज्ञान केंद्र लखनपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर मुंगेली, पथरिया, बिलासपुर आदि क्षेत्रों में बारिश भी हुई।

गुरुवार को  रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण उमस भी काफी ज्यादा रही, हालांकि देर शाम कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई।  रायपुर का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दो दिन तो सरगुजा संभाग के सभी जिलों में लू चलने के आसार है, लेकिन प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष देश भर के साथ प्रदेश में भी सामान्य से ज्यादा बारिश की उम्मीद है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य बिहार के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। दो से तीन दिनों में प्रदेश में बारिश का दायरा भी बढ़ेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!