Google Analytics —— Meta Pixel

बच्चों से ‘गंदा काम’ कैसे करें, Youtube पर कुंवारी बेगम बता रही थी तरीका, गिरफ्तार

YouTuber Kuwari Begum Arrested : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की रहने वाली एक लड़की यूट्यूब पर बच्चों के यौन शोषण करने की तरीके बताने को लेकर चर्चा में है. हालांकि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार (YouTuber Kuwari Begum Arrested) कर लिया था. लेकिन अब उसे अंतरिम जमानत मिल चुकी है. लड़की पर आरोप है कि वह वीडियो के माध्यम से चाइल्ड अब्यूज के लिए लोगों को उकसा रही थी और बच्चों के प्रति दुर्व्यवहार को बढ़ावा दे रही थी. यूट्यूब पर कुंवारी बेगम के नाम से चैनल है, जिसपर उसने कई वीडियो अपलोड कर रखे हैं.

यह भी पढ़े :- फर्श पर डिलीवरी : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने इलाज के दौरान अस्पताल में फोटो वीडियो बनाने पर लगाई रोक, आदेश जारी

कौशांबी थाने में एक सोशल वर्कर ने तहरीर दी थी, जिसका संज्ञान लेते हुए उचित धाराओं में केस दर्ज किया गया था. लड़की के पास से मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद हुआ है. यूट्यबर का नाम शिखा मैत्रेय है, जो लाइव गेम स्ट्रीमिंग करती है. शिखा ने अपने यूट्यूब चैनल पर लोगों को बच्चों के यौन उत्पीड़न के लिए उकसाया था, जिसके बाद बवाल मच गया.

नवजातों के यौन शोषण से जुड़ा वीडियो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिखा ने ‘कुंवारी बेगम’ नामक यूट्यूब चैनल (YouTuber Kuwari Begum Arrested) खोला हुआ है। उस चैनल पर शिखा नवजात बच्चों के यौन शोषण से जुड़े वीडियो अपलोड करती है। इन वीडियो में शिखा यौन शोषण करने के तरीके बताते हैं। उसने एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया, जिसमें वह बोलते हुए यौन शोषण करने के तरीके भी बता रही है। वीडियो में शिखा को कहते हुए सुना जा सकता है कि जो बच्चे दुधमुंहे हैं, जिनके अभी दांत भी नहीं आए हैं, उनका भी यौन शोषण किया जा सकता है। वीडियो में वह कई आपत्तिजनक बातें बोल रही है। इतना ही नहीं वह वीडियो में लाइव है और यूजर्स के सवालों के जवाब भी दे रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिखा के वीडियो को देखकर दीपिका भारद्वाज ने उसे ने X हैंडल पर पोस्ट करके कार्रवाई की मांग की। दीपिका द्वारा पोस्ट वीडियो को 5 हजार से ज्यादा लोगों ने री-शेयर किया। 900 से ज्यादा लोगों ने कमेंट करके शिखा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। वीडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने कौशांबी थाना पुलिस को एक्शन लेने को कहा। पुलिस ने मामले की जांच के लिए शिखा को बुलाया। वहीं वीडियो पर विवाद होने के बाद शिखा ने वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक लोगों ने वीडियो डाउनलोड करके पुलिस तक पहुंचा दिया, जिसकी जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!