Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

छत्तीसगढ़ : जिला कार्यालय के दो अधिकारी हुए पदोन्नत, एमडी पटेल हुए उप संचालक जनसंपर्क व मिथलेश डोण्डे बने संयुक्त कलेक्टर

बलौदाबाजार : आज जिला कार्यालय में पदस्थ दो अधिकारियों को विभागीय पदोन्नति के आदेश मिले। एम. डी. पटेल सहायक संचालक जनसंपर्क बलौदाबाजार को पदोन्नत करते हुए बलौदाबाजार में ही उपसंचालक जनसंपर्क बनाया गया है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर मिथिलेश डोण्डे को संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

इसे भी पढ़े:बिना परीक्षा के पाए नौकरी, यहां 200 से ज्यादा पदों पर तुरंत होगी भर्ती, आज अंतिम दिन

दोनों अधिकारी के पदोन्नति पर कलेक्टर सुनील कुमार जैन, अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, जिला कोषालय अधिकारी के.के. दुबे ने उज्जवल भविष्य की बधाई दी। साथ ही जिले के विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों ने सौजन्य भेंट करके दोनों को बधाई प्रेषित किये।

सौजन्य भेंट

कार्य के प्रति समर्पित, मिलनसार व्यक्तित्व वाले एम.डी. पटेल के उपसंचालक जनसंपर्क बनने पर जिलाध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन व प्रोफेसर एस.एम. पाध्ये, जिला अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ व वरिष्ठ पत्रकार रामाधार पटेल, महासमुंद प्रेस क्लब के अध्यक्ष आनंद राम साहू, बाबूलाल साहू महासमुंद, सालिक राम कन्नौजे महासमुंद, अरविन्द मिश्रा, करुणाशंकर तिवारी, विद्याधर तिवारी, संतोष साहू, शेखर वर्मा, अशोक कुमार साहू संपादक अनमोल न्यूज24 व जिलेभर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने कार्यालय पहुंच कर आत्मीयता पूर्ण बधाई दी एवं खुशी का इज़हार किया।

Back to top button
error: Content is protected !!