Google Analytics —— Meta Pixel

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर पटना में बड़ा हादसा, नदी में डूबी नाव, 6 लोग लापता

Ganga Dussehra 2024: राजधानी पटना में गंगा दशहरा के दिन एक बड़ा हादसा हो गया. यहां बाढ़ क्षेत्र में गंगा दशहरा पर गंगा जी नहाने गए श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई. बाढ़ क्षेत्र में गंगा नदी में यह नाव उमानाथ घाट के पास पलटी. जानकारी के मुताबिक, जिस वक्‍त ये हादसा हुआ नाव में 17 लोग सवार थे.

नाव पलटने पर 11 लोग तो तैरकर बाहर निकल आए, या उन्‍हें बचा लिया गया, लेकिन 6 लोग अभी भी लापता हैं. इन सभी लोगों की तलाश जारी है. मौके पर अधिकारी पहुंचे हुए हैं और एसडीआरएफ बचाव अभियान चलाए हुए है.

यह भी पढ़े :- Vande Bharat Sleeper Train : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की लॉन्चिंग की आ गई तारीख

जानकारी के अनुसार, उमानाथ घाट पर गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2024) के दिन जो नाव पलटी, उसमें एक ही परिवार के 17 लोग सवार होकर दियारा की तरफ स्नान करने जा रहे थे. तभी बीच गंगा में नाव पलट गई.

यह भी पढ़े :- Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा आज, जानें स्नान-दान का मुहूर्त और पूजन विधि

नाव पलटने की सूचना पर एसडीएम शुभम कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया. एसडीआरएफ की टीम डूबे हुए लोगों की तलाश में लगी हुई है. एसडीएम शुभम कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के 17 लोग नाव पर सवार हुए, उसके बाद ये घटना हुई, जिसमें 13 सुरक्षित हैं. बाकी 4 लोगों की तलाश की जारी है. सभी नालंदा के आस्थावा के बताए जा रहे हैं. (Ganga Dussehra 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!