Google Analytics —— Meta Pixel

संघर्ष के दिनों की यादें साथ लेकर CM साय से मिलने आए अनेर सिंह, मुलाकात में दोनों हुए भावुक

CM Sai Help Aner: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके रायपुर निवास में जशपुर जिले के अनेर सिंह मिलने आए। इस खास मुलाकात ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपने विधायकी और संघर्ष के दिनों की याद दिला दी। कई यात्राएं, अनेर सिंह के दुलदुला निवास में गुजारे दिन, राजदूत की सवारी, 90 के दशक के पुराने किस्से-कहानियां और घर-परिवार की जब बातें हुई तो मानो सब कुछ मुख्यमंत्री के आंखों के सामने तैरने लगा। जशपुर जिले के सिरिमकेला गांव के रहने वाले अनेर सिंह पिछले 15-20 सालों से कान की समस्या से ग्रसित है, जिन्हें सुनने में कठिनाई होती है। धीरे-धीरे उनकी सुनने की क्षमता कम हो गई।

यह भी पढ़ें:- शादी के बंधन में बंधे 250 दिव्यांग जोड़े, CM विष्णुदेव साय ने नव दंपत्तियों को दिए आशीर्वाद

मुख्यमंत्री साय को जब यह बात पता चली, उन्होंने तत्काल अनेर सिंह को रायपुर मिलने बुलाया और खुद उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनेर सिंह से ढेर सारी बाते की। उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने यंत्र लगाने के बाद पूछा आवाज आत हे, सुनात हे। सिंह ने जवाब दिया अब अच्छे से आवाज आ रही है और इसे चलाना भी सीख गया हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पहले जैसा पाकर अपनी खुशी भी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा अपनों से मुलाकात हमेशा सुखद होता है। उन्होंने सिंह से जशपुर आकर मिलने का वादा भी किया। इस दौरान कृष्ण कुमार राय और समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा भी उपस्थित थे। (CM Sai Help Aner)

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 72 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की मदद की थी। दरअसल, जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक के रहने वाले रामदेव राम कायता को कानों में कुछ समस्या होने की वजह से उन्हें सुनाई नहीं दे रहा था। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से उनके पास इलाज के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। कायता ने 2 दिन पहले मुख्यमंत्री निवास कार्यालय आकर मुख्यमंत्री साय के समक्ष अपनी समस्या के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसके निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में CM विष्णुदेव साय के सामने ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के ने रामदेव राम कायता के दोनों कानों में डिजिटल श्रवण यंत्र फिट किया। (CM Sai Help Aner)

Back to top button
error: Content is protected !!