T20 World Cup: सुपर-8 राउंड के शेड्यूल का हुआ ऐलान, भारत का इन 3 टीमों से होगा मैच
T20 World Cup Super 8: टी20 वर्ल्डकप 2024 सुपर 8 राउंड के मुकाबलों का ऐलान हो गया है. टीम इंडिया ग्रुप 1 का हिस्सा है जिसमें भारत के अलावा बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम मौजूद है. वहीं ग्रुप 2 में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और अमेरिका की टीम शामिल है.
यह भी पढ़े :- दार्जिलिंग हादसे को लेकर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, पढ़ें पूरी खबर
टीम इंडिया अपने सुपर 8 (T20 World Cup Super 8) अभियान की शुरुआत अफगान टीम के खिलाफ करेगी. भारत को अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को खेलना है. इसके बाद 22 जून को बांग्लादेश और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से टीम का मुकाबला होना है.
सुपर-8 राउंड (T20 World Cup Super 8) का पहला मैच 19 जून को साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच खेला जाएगा. इसके बाद 20 जून को 2 मुकाबले खेला जाना तय किया गया है. सुपर-8 का अंतिम मुकाबला 24 जून को वेस्टइंडीज और अमेरिका के बीच होना है.
T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए सुपर-8 राउंड का पूरा शेड्यूल
19 जून: अमेरिका बनाम दक्षिण अफ्रीका, एंटीगा
19 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, सेंट लूसिया
20 जून: अफगानिस्तान बनाम भारत, बारबाडोस
20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, एंटीगुआ
21 जून: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंट लूसिया
21 जून: यूएसए बनाम वेस्ट इंडीज, बारबाडोस
22 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, एंटीगा
22 जून: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंट विंसेंट
23 जून: यूएसए बनाम इंग्लैंड, बारबाडोस
23 जून: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, एंटीगुआ
24 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, सेंट लूसिया
24 जून: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, सेंट विंसेंट




