Google Analytics —— Meta Pixel

बृजमोहन अग्रवाल ने छोड़ा मंत्री पद, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री को सौपा इस्तीफ़ा

रायपुर। विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने अब मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इसके पहले बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान विधायक अजय चंद्राकर, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व सांसद सुनील सोनी सहित कई नेता मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!