अनुशासन, साहस और निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए प्रेरित करता है NCC: CM विष्णुदेव साय

CM Sai on NCC: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में NCC कैडेट और प्रशिक्षकों के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मती भावना बोहरा, डीजी NCC लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, एडीजी मेजर जनरल एके महाजन, NCC मुख्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वीएस चौहान सहित सेना के अधिकारी और कैडेट शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि NCC ऐसा संगठन है जो युवाओं को अनुशासन सिखाता है, चरित्र निर्माण करता है, साहसी बनता है और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। NCC हमारे युवाओं को सेना और अन्य सुरक्षा बलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी करता है।
मुख्यमंत्री साय ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल NCC के अधिकारियों और कैडेट्स को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बड़े ही गौरव का क्षण है। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राज्य के NCC कैडेट्स को परेड करते हुए देखना बड़ा ही सुखद होता है। गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य के किसी कैडेट का चयनित होना न सिर्फ उस कैडेट के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है। CM साय ने कहा कि NCC का ध्येय वाक्य ही है- ‘एकता और अनुशासन’ और इसी पर चलते हुए NCC ने राष्ट्र प्रेम को सींचा है और राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है। (CM Sai on NCC)

CM साय ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि NCC में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ रही है। हमारी बच्चियों ने राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक NCC का नेतृत्व कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। भारत की उपलब्धियों का गौरवगान पूरी दुनिया कर रही है। इन उपलब्धियों में निश्चित रूप से युवाओं की बड़ी भागीदारी है।हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। हमारे ऊर्जावान युवाओं के योगदान से हम सब अवश्य ही इस लक्ष्य को हासिल करेंगे और अपने देश को दुनिया के सबसे मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करेंगे। (CM Sai on NCC)


मुख्यमंत्री ने कहा कि आप भविष्य में जो भी काम करें, हमेशा याद रखें कि आप राष्ट्र निर्माण का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर NCC द्वारा आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षुओं और कैडेट को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के अंत में कैडेट्स द्वारा बैगा जनजाति पर आधारित नृत्य और कुचीपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। NCC के अधिकारियों ने NCC रायपुर ग्रुप के उपलब्धियां की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह देश का सबसे बड़ा NCC ग्रुप है जिसमें 16 यूनिट संचालित है। (CM Sai on NCC)


उन्होंने कहा कि NCC रायपुर ग्रुप में 342 शैक्षणिक संस्थान संबद्ध है, इसमें तकरीबन 23 हजार स्टूडेंट है, जिसमें 43% लड़कियां है। इस साल 2024 के रिपब्लिक डे परेड के के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें कुल 25 महिला कैडेट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें चार कैडेट छत्तीसगढ़ की थी, जो हमारे लिए गर्व का विषय है। साथ ही उन्होंने NCC रायपुर ग्रुप द्वारा संचालित गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। NCC यानी राष्ट्रीय कैडेट कोर भारतीय सशस्त्र बलों की युवा शाखा है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। बच्चों को ज्यादा अनुशासित और देशभक्त बनाने के लिए सेना, नौसेना और एयर विंग की ओर से सभी स्कूलों और कॉलेजों में NCC का आयोजन किया जाता है। (CM Sai on NCC)





