CM अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत
Arvind Kejriwal Gets Bail: दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है. CM केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें जमानत (Arvind Kejriwal Gets Bail) दी है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: MLA शर्मा के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, अधिकारियों को नगर में सुधार के दिए निर्देश
कोर्ट ने ED की दलीलों को खारिज करते हुए सीएम केजरीवाल को जमानत (Arvind Kejriwal Gets Bail) दी है. जांच एजेंसी ने 48 घंटे की मोहलत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उन्हें अंतरिम जमानत दी थी. अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने 2 जून को तिहाड़ जेल प्रशासन के समक्ष समर्पण किया था.
ईडी ने किया था विरोध
केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए जांच एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि रिश्वत के आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की तरफ से लगाए गए थे। ईडी ने अदालत को बताया कि केजरीवाल ने आप पार्टी के लिए साउथ ग्रुप से रिश्वत की मांग की। अगर आम आदमी पार्टी (आप) को मामले में आरोपी बनाया गया है तो पार्टी के प्रभारी व्यक्ति को दोषी ठहराया जाएगा। ईडी ने अदालत को बताया कि जब इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया था, तो उस वक्त आम आदमी पार्टी को आरोपी के रूप में नामित नहीं किया गया था।



