Google Analytics —— Meta Pixel

बिहार में एक और पुल टूटा, भरभराकर गिरा गंडक नहर पर बना पुल, मचा हड़कंप

Bihar News : बिहार के सीवान में गंडक नहर पर बना पुल अचानक टूटकर ध्वस्त हो गया। पुल गिरने से अचानक आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। पिलर धंसते ही कुछ ही मिनट में पुल धड़ाम से गिर गया। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुल ध्वस्त होने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत की है।

यह भी पढ़े :- Laxmikant Dixit Varanasi : नहीं रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित, सीएम योगी ने जताया शोक

बताया जा रहा है कि यह पुल काफी पुराना था। पिछले वर्ष नहर का निर्माण कराया गया था, लेकिन नहर बनाने में लापरवाही बरती गई। जिसके कारण पानी के तेज बहाव से पुल के पिलर से मिट्टी का कटाव होने लगा। जिसके बाद पुल का पिलर धंसने लगा और कुछ ही मिनटों में पुल ताश के पत्तों की तरह ध्वस्त हो गया। पुल ध्वस्त होने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।

गंडक नहर पर बना यह पुल महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ता था। इस पुल के सहारे हजारों लोग इस पार से उस पार आते-जाते थे। लेकिन अब लोगों को पास के गांव में जाने के लिए भी काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी बना हुआ है। आक्रोशित लोगों ने मांग की है कि पुल गिरने की जांच की जाए और जल्द से जल्द दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। (Bihar News)

बता दें, 3 दिन पहले ही बिहार में करोड़ों की लागत से बना पड़रिया घाट पुल ध्वस्त हो गया था. लोगों के अनुसार पुल के एप्रोच रोड को बनाने और शुरू करने की तैयारी की जा रही थी कि तभी यह हादसा हो गया था. यह पुल बेहद अहम था क्‍योंकि इस रास्‍ते पर बने पुराने पुल की हालत पहले ही बहुत खराब थी और वह रास्‍ते से कट चुका है. लेकिन, उद्घाटन से पहले ही पुल टूट जाने से कई ग्रामीण कार्य विभाग पर सवाल उठने लगे हैं. वहीं इस मामले में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने तत्‍काल प्रभाव से सहायक और कनिष्‍क अभियंता को सस्‍पेंड कर दिया है। (Bihar News)

Back to top button
error: Content is protected !!