Google Analytics —— Meta Pixel

Swati Maliwal Assault Case: बिभव कुमार को राहत नहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ाई

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत शनिवार को छह जुलाई तक के लिए बढ़ा दी। कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट करने का आरोप है।

यह भी पढ़े :- कट्टरपंथी रच रहे हत्या की साजिश, ज्ञानवापी में सर्वे का आदेश देने वाले जज के लिए NIA ने माँगी सुरक्षा, पढ़े पूरी खबर

कुमार को ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के जरिए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने उनकी न्यायिक हिरासत छह जुलाई तक बढ़ा दी। पुलिस ने कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। मजिस्ट्रेट अदालत ने उसी दिन उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। साथ ही, अदालत ने कहा था कि गिरफ्तारी के कारण उनकी अग्रिम जमानत अर्जी का कोई मतलब नहीं रह जाता।

इसके बाद 24 मई को उन्हें चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद, उन्हें फिर से तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कुमार के खिलाफ 16 मई को दर्ज की गई प्राथमिकी में आपराधिक धमकी देना, महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग तथा गैर इरादतन हत्या का प्रयास करने से संबंधित धाराएं शामिल की गई हैं। (Swati Maliwal Assault Case)

बता दें कि 13 मई को आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कथित तौर पर सीएम आवास से पीसीआर कॉल कर बिभव कुमार द्वारा अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया। 16 मई को दिल्ली पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि बिभव ने उन्हें सीएम आवास पर मारपीट की। इसके बाद बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने 18 मई को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया गया था, कोर्ट ने 1 जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तब से लगातार उनकी हिरासत की तारीख बढ़ती जा रही है। (Swati Maliwal Assault Case)

Back to top button
error: Content is protected !!