Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : रिश्वतखोर महिला पटवारी निलंबित, रिश्वत लेते Video हुआ था वायरल

Chhattisgarh : शासकीय कार्य में भूमि स्वामी से अवैधानिक रूप से राशि मांग किए जाने के मामला संज्ञान में आने पर रायगढ़ तहसील के हल्का नंबर 37, गोपालपुर की पटवारी सुलोचना साव को एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी ने निलंबित कर दिया है।

जारी निलंबन आदेश के अनुसार सुलोचना साव, पटवारी हल्का गोपालपुर, के द्वारा शासकीय कार्य हेतु भूमिस्वामी से अवैधानिक रूप से राशि की मांग करने के संबंध में सोशल मीडिया में समाचार प्रसारित होने की सूचना प्राप्त हुई है। इनका उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है।

यह भी पढ़े :- डिप्टी CM विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- नहीं होनी चाहिए कोई लापरवाही

अतएव उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम (9) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर तहसील कार्यालय रायगढ़ (कानूनगो शाखा) में संबद्ध किया गया है। गोपालपुर हल्के का अतिरिक्त प्रभार अमरदास संजय प.ह.नं.-20. कुसमुरा को आगामी आदेश पर्यन्त उनके मूल कार्यों के साथ-साथ सौंपा गया है।

किसानों के लिए संदेश
एसडीएम के इस एक्शन के बाद रायगढ़ के रिश्वतखोर पटवारीयों में हड़कंप मच गया है। यह घटना अन्य किसानों के लिए एक सबक है कि यदि कोई भी पटवारी कार्य के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो उसे वीडियो बनाकर वायरल करें या एसीबी से शिकायत करें। (Chhattisgarh )

बता दे वायरल वीडियो में पटवारी सुलोचना साव और किसान बलिराम पटेल के बीच छत्तीसगढ़ी में बातचीत हो रही है, जिसमें किसान और पटवारी भूमि से संबंधित किसी काम के बारे में चर्चा कर रहें हैं। इस दौरान महिला पटवारी पहले ऑनलाइन सुधार के बाद ही दस्तावेजों में सुधार की बात कहती हैं। बातचीत के अंत में किसान महिला पटवारी को पैसे देता है, जिस पर पटवारी कहती हैं कि सिर्फ इतना ही दे रहे हो। किसान द्वारा इसे पर्याप्त बताने पर पटवारी कहती हैं कि यह बहुत कम है और ज्यादा पैसे की मांग करती हैं। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!