Google Analytics —— Meta Pixel

NEET Paper Leak Case : पेपर लीक की घटनाओं पर बड़ा एक्शन, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी, दो महीने में सौंपेगी रिपोर्ट

NEET Paper Leak Case : हाल ही में नीट परीक्षा में हुए विवादों के बाद केंद्र सरकार ने NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के कामकाज की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. इस समिति का मकसद परीक्षाओं का निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन सुनिश्चित करना है.

यह भी पढ़े :- डिप्टी CM विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- नहीं होनी चाहिए कोई लापरवाही

इस समिति का अध्यक्ष पूर्व ISRO चेयरमैन डॉ. के. राधाकृष्णन को बनाया गया है. डॉ. राधाकृष्णन ने ISRO में अपनी सेवा के दौरान अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है. इस उच्च स्तरीय समिति के मेंबर्स की लिस्ट में AIIMS के जाने माने पूर्व डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया भी शामिल हैं. यह समिति 2 महीने के अंदर शिक्षा मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

इस समिति में हैदराबादसेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर बीजे राव, आईआईटी मद्रास के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एमेरिटस राममूर्ति के, पीपल स्ट्रॉन्ग के सह-संस्थापक और कर्मयोगी भारत के बोर्ड सदस्य पंकज बंसल, आईआईटी दिल्ली में छात्र मामलों के डीन प्रोफेसर आदित्य मित्तल, शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जयसवाल शामिल हैं. (NEET Paper Leak Case)

शिक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, उच्च स्तरीय पैनल एंड-टू-एंड परीक्षा प्रक्रिया का विश्लेषण करेगा और परीक्षा प्रणाली में क्या-क्या सुधार किया जा सकता है इसका उपाय बताएगी. इसके साथ ही पैनल एनटीए की मौजूदा डेटा सुरक्षा प्रक्रिया और प्रोटोकॉल का मूल्यांकन करेगा और इसके सुधार को लेकर सिफारिश करेगा. यह समीति एनटीए के हर स्तर के पदाधिकारियों की भूमिका और उनकी जिम्मेदारी की जांच भी करेगा. (NEET Paper Leak Case)

Back to top button
error: Content is protected !!