Google Analytics —— Meta Pixel

18th Lok Sabha First Session : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से, नए सदस्याें की शपथ से होगा शुरुआत, NEET पर हंगामे के आसार

18th Lok Sabha First Session : 18वीं लोकसभा आज से शुरू होने जा रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. अप्रैल से जून महीने के बीच हुए आम चुनाव के बाद यह पहला लोकसभा सत्र होगा. 18वीं लोकसभा में एनडीए के पास 293 सीटों के साथ बहुमत है, जबकि भाजपा के पास 240 सीटें हैं, जो बहुमत के 272 के आंकड़े से कम है. विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के पास 234 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 99 सीटें हैं.

यह भी पढ़े :- Naxal Attack in Chhattisgarh : सुकमा में नक्सलियों ने CRPF की गाड़ी को बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य सुबह 11 बजे से शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के शपथ लेने के बाद मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य शपथ लेंगे. इसके बाद अलग-अलग राज्यों के सांसद अल्फाबेटिकली शपथ लेंगे. इसका मतलब है कि असम के नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे और पश्चिम बंगाल के सांसद सबसे आखिर में शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिपरिषद सहित 280 नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे, जबकि अगले दिन (25 जून) 264 नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे.

भर्तृहरि महताब प्रोटेम स्पीकर चुने गए
भाजपा नेता और सात बार से सदस्य भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने पर विवाद का असर सत्र पर भी पड़ने की संभावना है. विपक्ष ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है, जिसका आरोप है कि सरकार ने इस पद के लिए कांग्रेस सदस्य कोडिकुन्निल सुरेश के दावे को नजरअंदाज किया है. सोमवार को शपथ ग्रहण से पहले विपक्षी पार्टी विरोध करने की प्लानिंग कर रही है.

इन मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है विपक्ष
सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को संसद के निचले सदन का अस्थाई अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किए जाने के कारण सत्र के दौरान लोकसभा में शोरगुल होने के आसार हैं. इसके अलवा विपक्ष महंगाई, तेज गर्मी के कारण हुई मौतें और हालिया परीक्षाओं के संचालन में हुई अनियमितताओं का मुद्दा जोरों शोरों से उठा सकती है.

केंद्र सरकार ने शुक्रवार (21 जून) को सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द कर दी. इसके बाद एक दिन बाद ही राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने नीट पीजी परीक्षा को भी स्थगित कर दिया. डीएमके, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं ने पहले ही संकेत दे दिया है कि लाखों छात्र जो सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं उनका मुद्दा उठाएंगे.

ये है शेड्यूल
अठारहवीं लोकसभा (18th Lok Sabha First Session) के पहले सत्र में नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे, उसके बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. (18th Lok Sabha First Session)

Back to top button
error: Content is protected !!