Google Analytics —— Meta Pixel

धमतरी : नपं कुरुद के वार्ड उपचुनाव में उत्तम साहू की शानदार जीत, कांग्रेसियों ने विजय जुलूस निकालकर मनाया जश्न

कुरुद : नगर पंचायत कुरूद के वार्ड पार्षद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम साहू 158 मतों से विजयी हुये। नगर पंचायत कुरुद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को सम्पन्न हुई। जिसमें कांग्रेस से उत्तम साहू ने भाजपा के प्रकाश चैनवानी को हराकर शानदार जीत हासिल की। इनडोर स्टेडियम कुरुद में सुबह हुई मतगणना में उत्तम साहू ने कांग्रेस का परचम लहराते हुए नगर में सत्ताधारी कांग्रेस से पार्षद के रूप में स्थान प्राप्त किया। जैसे ही परिणाम कांग्रेस के पक्ष में दिखा कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व फटाखे फोड़कर जश्न मनाया। विजयी रैली निकाली गई जो कि इंडोर स्टेडियम से सिरसा चौक, शंकर नगर, सूर्य नमस्कार चौक होते हुए वार्ड के विभिन्न गलियों तक पहुंची जहां कांग्रेसजनो ने वार्डवासियों का आभार जताया।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : लापरवाही पड़ ना जाए भारी, संभावित तीसरे लहर का बढ़ा खतरा, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

जीत के बाद कांग्रेसजनो ने कहा कि जनता ने आखिर प्रदेश की भूपेंश सरकार की रीति-नीति व विकास कार्य पर विश्वास दिखाते हुए कांग्रेस से पुनः पार्षद के रूप में मौका दिया है। यह जीत सभी कांग्रेसजनो को समर्पित है। जिन्होंने विगत दिनों से कड़ी मेहनत करते हुए कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर सफलता दिलाने में मेहनत की है।

इस अवसर पर छाया विधायक लक्ष्मीकांता साहू, जिला पंचायत सभापति तारिणी चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, सन्तोष साहू, जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, रमेश पांडेय, जिला महामंत्री प्रमोद साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष डीलन चन्द्राकर, सभापति मनीष साहू, चुम्मन दीवान, डुमेश साहू, रोशन जांगड़े, नरेन्द्र सोनवानी, पार्षद राघवेंद्र सोनी, राखी चन्द्राकर, युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, रामचंद्र रतलानी सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!