Google Analytics —— Meta Pixel

कलयुगी मां ने चार बच्चों को पानी में डुबोया, तीन की मौत, मचा हड़कंप

Auraiya Crime : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले फफूंद थाना क्षेत्र के कीशमपुर घाट पर एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी। दोनों की उम्र 5 और 6 साल है। महिला 4 बच्चों को लेकर निकली थी। जिसमें एक बच्चा एक नाले के पास रोता हुआ मिला। पास में दो बच्चे पानी में डूबे पड़े थे। जबकि एक बच्चा और महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वारदात की सूचना पाकर एसपी चारु निगम मौके पर पहुंचीं। जहां जीवित बच्चे से पूछताछ की। बाकी दोनों बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : नगरीय निकायों और पंचायतों के आम निर्वाचन की तैयारियों पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिया ज़ोर

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने घटना स्थल (Auraiya Crime) पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जहां पर एक बच्चा मिला, जिससे जानकारी की गई। एसपी ने बताया कि फफूंद थाना क्षेत्र के अटा बरुआ निवासी महिला प्रियंका पत्नी स्व.अवनीश कुमार अपने चार बच्चों के साथ केशमपुर घाट नदी पर गई हुई थी। जहां उसने अपने बच्चों को कुछ खिलाकर पानी में डुबो दिया और उन्हें छोड़ भाग गई।

लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। घटना पर पहुंची पुलिस को दो बच्चों के शव मिले। जबकि एक बच्चा सही सलामत मिला। जिसने घटना की बात बताई। बच्चों के मुंह से कुछ झाग से निकल रहा था। एक बच्चा अभी लापता है, जिसकी गोताखोरों के द्वारा खोज की जा रही है। आगे बताया कि घटना के अनावरण के लिए टीमें लगा दी गई है। आरोपित महिला के पति की मौत करीब डेढ़ साल पहले हो चुकी है। वह अपने देवर के साथ रह रही थी।

बच्चे ने बताया कि मां आज हम 4 भाइयों को लेकर यहां आई और कुछ खिलाकर दो को पानी में डुबो दिया। मुझे भी डुबोया था लेकिन मैं बचकर पानी से निकला आया। एसपी के मुताबिक, दोनों मृत बच्चों के मुंह से झाग आ रहा था। जबकि काफी तलाश के बाद महिला को भी थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया गया है। अभी उसका एक बच्चा जो करीब डेढ़ साल का है, उसके शव को भी बरामद कर लिया गया है।

महिला से पूछताछ करने का प्रयास (Auraiya Crime) किया गया लेकिन वो अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मौके पर बच्चों के नाना समेत परिवार के कई लोग आ गए हैं। महिला ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया है, इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ जा रही है। बच्चों के नाना नानी आ गए है। फिलहाल तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!