Google Analytics —— Meta Pixel

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हादसा, नदी पार करते समय बढ़ा जलस्तर, कई जवानों के शहीद होने की आशंका

Tank Mishap : लद्दाख के न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शुक्रवार देर रात टी-72 टैंक पर सवार होकर नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बह गए और उनके डूबने की आशंका जताई जा रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:- 2 कारों के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 7 लोगों की मौत, 4 गंभीर

उन्होंने बताया कि यह घटना यहां से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई। अधिकारियों ने बताया कि पांच सैनिकों को लेकर जा रहा टी-72 टैंक नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ के कारण डूब गया। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। (Tank Mishap)

लद्दाख में पिछले साल भी हुआ था दर्दनाक हादसा
लद्दाख में पिछले साल भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जबसेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिर गई थी। इस हादसेमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ था।। दरअसल वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। जिससे ट्रक खाई में जा गिरा था। (Tank Mishap)

Back to top button
error: Content is protected !!