Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : अब बस से स्कूल जाएंगे पुलिस परिवार के बच्चे, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Chhattisgarh : एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस परिवार के बच्चों के लिए एक बस सेवा की शुरुआत की। बुधवार को उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इस बस को रवाना किया, जो बच्चों को स्कूल आने-जाने में सहूलियत प्रदान करेगी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : मंत्री सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं, भाजपा प्रदेश कार्यालय में फिर से खुलेगा सहायता केंद्र

इस अवसर पर Chhattisgarh मुख्यमंत्री ने पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति के सदस्यों को बस की चाबी सौंपी। इस बस सेवा का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों की शिक्षा में रुकावटें कम करना और उनके जीवन को सरल बनाना है।

पुलिस परिवार के बच्चे
पुलिस परिवार के बच्चे

पुलिस परिवार के सदस्यों ने Chhattisgarh मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से उनके बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे और उनके दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!