Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : मंत्री सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं, भाजपा प्रदेश कार्यालय में फिर से खुलेगा सहायता केंद्र

Chhattisgarh BJP : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं एवं जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिए सहायता केन्द्र की पुनः शुरुआत की जा रही है।

यह भी पढ़े :- Balodabazar News: श्यामा पटेल को 180 दिन का मातृत्व अवकाश, सीमा ठाकुर को पलारी SDM की मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh BJP सहायता केंद्र प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सहायता में 4 जुलाई को मंत्री लखनलाल देवांगन एवं प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा, 5 जुलाई को मंत्री दयालदास बघेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, 8 जुलाई को उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, 9 जुलाई को मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं प्रदेश महामंत्री रामजी भारती कार्यकर्ताओं एवं जनमानस की समस्याओं का निराकरण करने मौजूद रहेंगे। (Chhattisgarh BJP)

सीएम हर गुरुवार सुन रहे समस्‍या
सीएम विष्‍णुदेव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसकी शुरूआत 27 जून से हो चुकी है। अब सीएम साय हर गुरुवार को सीएम हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्‍याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।
4 जुलाई गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम होगा। यह आयोजन सीएम की उपलब्‍धता के अनुसार होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!