Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ, प्रदेश में होगा 70 लाख पौधों का रोपण

Plantation in Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण और हरीतिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर अपने निवास कार्यालय परिसर रायपुर में दहीमन का पौधा लगाने के साथ ही प्रदेशवासियों से अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाए जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्कूली बच्चे मौजूद थे। दहीमन का पौधा सरगुजा अंचल में बहुतायत रूप से मिलता है। औषधीय गुणों से भरपूर और यह कई बीमारियों के इलाज में यह उपयोगी है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh liquor Scam : ढेबर के खेत से सैकड़ों नकली होलोग्राम जब्त , 3 गिरफ्तार

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाए जाने की अपील देशवासियों से की है। प्रधानमंत्री मोदी की अपील का छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में 11 जुलाई को वन महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन होगा, जिसके अंतर्गत 70 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। राज्य में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में लोग अपनी मां के नाम पौधा लगाएंगे। पौध रोपण कार्यक्रम को सफल बनाने और पौध रोपण क्षेत्र के संरक्षण के लिए इसे जनप्रतिनिधियों द्वारा गोद भी लिया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत लोग अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुरूप देवी-देवताओं के नाम पर भी पौध रोपण कर सकेंगे। (Plantation in Chhattisgarh)

सड़कों के किनारे भी होगा पौधों का रोपण

वन क्षेत्रों के अलावा सामान्य क्षेत्रों में सड़कों के किनारे भी पौध रोपण किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य में वन और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 3 करोड़ 95 लाख 85 हजार से अधिक पौधों के रोपण किया जा रहा है, जिसमें से 2 करोड़ 82 लाख 35 हजार पौधों का रोपण किसान वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत हो रहा है। राज्य में अब तक सवा करोड़ से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है। जुलाई महीने के अंत तक शत-प्रतिशत पौधों का रोपण पूरा करने का लक्ष्य है। (Plantation in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!