ब्रिटेन आम चुनाव में PM ऋषि सुनक की पार्टी हारी, 14 साल बाद लेबर पार्टी को मिला बहुमत

Britain General Election: ब्रिटेन के आम चुनाव में PM ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। केर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी ने 14 साल बाद बहुमत के साथ जीत दर्ज कर ली है। ब्रिटेन में 650 सीटों में से 488 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं, जिसमें लेबर पार्टी को 341 सीटें मिल चुकी हैं। वहीं ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को अभी तक सिर्फ 72 सीटें मिल पाई है। बता दें कि ब्रिटेन में सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है। 14 साल बाद सत्ता में वापसी करने के बाद लेबर पार्टी के लीडर सर कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ, प्रदेश में होगा 70 लाख पौधों का रोपण
इधर, नतीजे सामने आने के बाद PM ऋषि सुनक ने अपनी हार मान ली है। साथ ही अपनी कंजर्वेटिव पार्ट से माफी मांगी है। उन्होंने स्टार्मर को फोन कर जीत की बधाई दी। सुनक ने कहा कि आज देश की सत्ता बदल जाएगी। मुझे देश की स्थिरता और भविष्य को लेकर पूरा भरोसा है। ब्रिटेन की जनता ने आज अपना फैसला सुनाया है और हमें इससे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चुनाव में पूरी मेहनत की। हालांकि सुनक ने अपनी सीट रिचमंड और नॉर्थेलर्टन से जीत दर्ज कर ली है। लेबर पार्टी से PM पद के उम्मीदवार कीर स्टार्मर भी लंदन की होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट पर जीत दर्ज चुके हैं। (Britain General Election)
लगातार 14 साल से सत्ता में थी कंजर्वेटिव पार्टी
ब्रिटेन में 4 जुलाई को सुबह 7 बजे 40 हजार पोलिंग सेंटर पर मतदान शुरू हुआ था। 2019 के चुनाव में ऋषि सुनक की पार्टी जीती थी। साल 2019 में हुए आम चुनाव में 67.3 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 365, कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 202 और लिबरल डेमोक्रेट्स को 11 सीटें मिली थी। PM ऋषि सुनक की पार्टी बीते 14 सालों से लगातार सत्ता में बनी रही। हालांकि कंजर्वेटिव पार्टी ने पिछले 5 सालों में 4 बार प्रधानमंत्री बदला है। शायद इसका असर ये हुआ कि लोगों ने कंजर्वेटिव पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया। इस बार लगभग सभी सर्वे में सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार की आशंका जताई गई थी, जो सही साबित हुई। (Britain General Election)



