Google Analytics —— Meta Pixel

हाथरस कांड के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया ‘भोले बाबा’, भगदड़ पर बहाए आंसू, बोला- उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे

Hathras Satsang : हाथरस में हुई भगदड़ के बाद पहली बार सूरजपाल उर्फ भोले बाबा का बयान सामने आया है. एक वीडियो बयान में हाथरस भगदड़ की घटना पर सूरजपाल उर्फ ‘भोले बाबा’ ने कहा कि ‘हम 2 जुलाई की घटना के बाद बहुत ही व्यथित हैं…प्रभु हमें इस दुख की घड़ी से उभरने की शक्ति दे. सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें. हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवकारी हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा. मैंने अपने वकील ए.पी. सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें।

यह भी पढ़ें:- बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

इससे पहले हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया. मधुकर पर एक लाख का इनाम था. मधुकर हादसे के बाद से ही फरार था. वहीं हाथरस में भगदड़ (Hathras Satsang) मामले की जांच कर रही उत्तर प्रदेश सरकार की एसआईटी ने अब तक 90 बयान दर्ज किए हैं. एसआईटी के प्रमुख अनुपम कुलश्रेष्ठ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आगरा जोन) कुलश्रेष्ठ तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व कर रहे हैं, जो दो जुलाई को यहां सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत से संबंधित मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है.

बता दें कि घटना में मुख्य आरोपी व कार्यक्रम आयोजक मधुकर को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. उसके ऊपर एक लाख का इनाम रखा गया है. इसम मामले में जहां पुलिस ये कह रही है कि पुलिस ने उसे दिल्ली में राह चलते गिरफ्तार किया तो वहीं उसके वकील एपी सिंह का दावा है कि मधुकर ने सरेंडर किया है. मधुकर को रात दस बजे यूपी पुलिस के विशेष जांच दल को सौंप दिया गया है. (Hathras Satsang)

Back to top button
error: Content is protected !!