Google Analytics —— Meta Pixel

Hemant Soren Floor Test: हेमंत सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत, पक्ष में पड़े 45 वोट

Hemant Soren Floor Test: झारखंड विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में सोमवार को हेमंत सोरेन की सरकार ने विश्वास मत (Hemant Soren Floor Test) जीत लिया. सरकार के पक्ष में 45 विधायकों ने वोट किया. विपक्ष में 0 (शून्य) वोट पड़े. सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी. इससे पहले विश्वास प्रस्ताव पर बहस में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने भाग लिया. फिर हेमंत सोरेन ने उसका जवाब दिया. तब मतविभाजन कराया गया.

यह भी पढ़े :- Assam Flood: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 6 गैंडों समेत 131 जंगली जानवरों की मौत

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को बहस की शुरुआत करने के लिए कहा. अमर बाउरी ने सरकार पर तमाम गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने सरकार की वादाखिलाफी से लेकर संताल परगना में बदलते डेमोग्राफी का मुद्दा उठाया. हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए. अमर बाउरी ने कहा कि आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है. अगर आदिवासी ही नहीं बचेंगे, तो किस आदिवासियत की हम बात करेंगे.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सिदो-कान्हू की धरती भोगनाडीह में अब सिर्फ 7 आदिवासी परिवार बचे हैं. यहीं पर हूल क्रांति के लिए उन्होंने 50 हजार से अधिक आदिवासियों को एकजुट किया था और अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया था. भाजपा नेता अमर बाउरी ने कहा कि सरकार बार-बार कह रही है कि वह लोगों को पेंशन दे रही है. लेकिन, सच यह है कि पिछले 4 महीने से बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिली.

उन्होंने कहा कि ग्रीन कार्ड धारकों को 11 महीने से राशन नहीं मिला है. परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हुए हैं. कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. कई राज्यों में ब्लैकलिस्टेड हो चुकी कंपनी को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दे दी. उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि जांच की आंच सरकार तक पहुंच रही थी, जांच को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया. अमर बाउरी ने सरकारी नौकरियों को बेचने का सरकार पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक सड़क पर आंदोलन के लिए तैयार हैं. (Hemant Soren Floor Test)

Back to top button
error: Content is protected !!