PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा- गोला-बारूद के बीच शांति संवाद सफल नहीं होते

PM Modi Told Putin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में वीडीएनकेएच प्रदर्शनी केंद्र में ATOM मंडप का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद रहे। इसके बाद PM मोदी क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में शामिल हुए, जहां उन्होंने कहा कि महामहिम और मेरे दोस्त मैं इस भव्य स्वागत और सम्मान के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। भारत में चुनावों में हमें अभूतपूर्व जीत मिली। उसके बाद आपने जो शुभकामनाएं दी, उसके लिए भी मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। मार्च में आपने भी शानदार प्रदर्शन किया था। चुनाव में जीत के लिए मैं एक बार फिर आपको शुभकामनाएं देता हूं।
यह भी पढ़ें:- टीम इंडिया के हेड कोच बने गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़ की ली जगह, पढ़ें पूरी खबर
PM मोदी ने कहा कि मानवता में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को जनहानि होने पर दुख होता है, लेकिन जब मासूम बच्चों की हत्या होती है तो गहरा दुख होता है। मैंने इस बारे में आपसे विस्तार से बात की है। एक मित्र के रूप में मैंने हमेशा दोहराया है कि हमारी भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए शांति सर्वोपरि है। हालांकि मुझे पता है कि युद्ध के मैदान में समाधान कभी-कभी काम नहीं करते हैं। गोला-बारूद, समाधान और शांति के बीच संवाद सफल नहीं होते हैं। फिर भी हमें संवाद के माध्यम से समाधान खोजने की जरूरत है। (PM Modi Told Putin)
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 40-50 साल से भारत आतंकवाद का सामना कर रहा है। आतंकवाद कितना भयानक और घिनौना होता है, वो हम 40 साल से भुगत रहे हैं। ऐसे में जब मॉस्को में आतंकवादी घटनाएं घटीं, दागिस्तान में आतंकवादी घटनाएं घटीं, उसका दर्द कितना गहरा होगा, इसकी मैं कल्पना करता हूं और मैं हर प्रकार के आतंकवाद की निंदा करता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये कार्यकाल हमारे संबंधों को और गहरा व घनिष्ठ बनाएगा। हम नई-नई उपलब्धियों को लेकर आगे बढ़ेंगे। बीते 5 साल पूरे विश्व के लिए पूरी मानवजाति के लिए बहुत ही चिंताजनक रहे, चुनौतीपूर्ण रहे और अनेक संकटों से गुजरना पड़ा। (PM Modi Told Putin)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले कोविड के कारण और बाद में संघर्ष और तनावों का कालखंड अलग अलग भू-भाग में जिसने मानवजाति के लिए बहुत संकट पैदा किए। ऐसी स्थिति में भी भारत-रूस मित्रता और सहयोग के कारण मैंने मेरे देश के किसानों को मुसीबत में नहीं आने दिया। फर्टिलाइजर में किसानों की आवश्यकताओं को हम पूरा करने में सफल रहे। उसमें हमारी मित्रता का बहुत बड़ा रोल है। किसानों के हितों की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आने वाले दिनों में किसानों के हित के लिए हम चाहेंगे कि रूस के साथ हमारा सहयोग बढ़ता रहे। (PM Modi Told Putin)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब दुनिया भोजन, उर्वरक और ईंधन को लेकर कठिन दौर से गुजर रही थी, तब हमारी दोस्ती और सहयोग के कारण, मैं उर्वरक के लिए हमारे किसानों की मांगों को पूरा करने में सक्षम था। इसे हासिल करने में हमारी दोस्ती ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। पिछले 2.5 दशकों से मेरा रूस के साथ-साथ आपके के साथ भी संबंध रहा है। करीब 10 साल में हम 17 बार मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि बीते 25 सालों में हमारी लगभग 22 द्विपक्षीय बैठकें हुई हैं। यह हमारे संबंधों की गहराई को दर्शाता है। (PM Modi Told Putin)

उन्होंने कहा कि शांति बहाली के लिए भारत हर तरह से सहयोग करने को तैयार है। मैं आपको और विश्व समुदाय को आश्वस्त करता हूं कि भारत शांति के पक्ष में है। कल मेरे मित्र पुतिन को शांति के बारे में बात करते हुए सुनकर मुझे आशा मिलती है। मैं अपने मीडिया मित्रों से कहना चाहूंगा – संभव है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता में हिस्सा लिया। इस दौरान पुतिन ने कहा कि आप यूक्रेन संकट का जो हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं हम उसके आभारी हैं। हम आपकी कोशिशों का सम्मान करते हैं। (PM Modi Told Putin)





