Google Analytics —— Meta Pixel

तीसरी की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, 6वीं और 7वीं क्लास के 3 स्टूडेंट्स ने दिया वारदात को अंजाम

Gangrape in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले से हैरान करने वाला और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 6वीं और 7वीं क्लास के 3 स्टूडेंट्स ने गैंगरेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। तीनों ने तीसरी क्लास में पढ़ने वाली मासूम से गैंगरेप किया। इसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बच्ची के स्कूल के तीनों नाबालिग छात्रों को आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक छात्रों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया। हालांकि अब तक शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस लगातार शव की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:- तेजी से प्रगति कर रहा छत्तीसगढ़: केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया

पुलिस का कहना है कि मासूम बच्ची की उम्र 8 साल थी। वहीं दो आरोपियों की उम्र 12 साल है, जो 6वीं क्लास में पढ़ते हैं। जबकि तीसरे आरोपी की उम्र 13 साल है, जो 7वीं क्लास में पढ़ता है। घटना 7 जुलाई की शाम की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त मासूम पगडियाला स्थित एक पार्क में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे खेलने के बहाने सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी और शव को पास की नहर में फेंककर मौके से फरार हो गए। (Gangrape in Andhra Pradesh)

अब तक नहीं मिला है बच्ची का शव

पुलिस ने कृष्णा नदी के बैकवाटर में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बच्ची का शव अब तक नहीं मिल पाया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची 7 जुलाई से लापता थी। इसे लेकर उसके माता-पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन के मुताबिक बच्ची घर के पास स्थित पार्क में खेलने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद उन्होंने आस-पास में काफी देर तक उसे खोजा, लेकिन बच्ची का कहीं भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। (Gangrape in Andhra Pradesh)

काले जादू के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस को शुरुआत में आरोपियों के बारे में पता नहीं चल सका। इसके बाद 9 जुलाई को उन्होंने स्निफर डॉग्स की मदद ली। इस दौरान गांव में रहने वाले 3 नाबालिग लड़कों का व्यवहार बदला-बदला नजर आया, जिसमें से एक ने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो गई। पुलिस को साज-सज्जा का सामान भी मिला है, जो आमतौर पर पूजा-पाठ या कुछ रीति-रिवाजों में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में पुलिस अब काले जादू के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। (Gangrape in Andhra Pradesh)

मौके पर पहुंची सांसद शबरी

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद नांदयाल की सांसद डॉ. बाईरेड्डी शबरी मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक जयसूर्या भी मौजूद रहे। SP रघुवीर रेड्डी ने कहा कि जब तक बच्ची की बॉडी नहीं मिल जाती तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। इसके लिए SDRF की टीमों को भी लगाया गया है। मामले की कई एंगल से जांच की जा रही है। शव मिलने और पोस्टमॉर्टम के बाद ही ज्यादा कुछ कहा जा सकता है। (Gangrape in Andhra Pradesh)

Back to top button
error: Content is protected !!