Google Analytics —— Meta Pixel

तेजी से प्रगति कर रहा छत्तीसगढ़: केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया

Central Finance Commission Meeting: केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति की रफ्तार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से प्रगति हो रही है। नवा रायपुर को बहुत सुंदर और व्यवस्थित तरीके से बसाया गया है। छत्तीसगढ़ बहुत ही सुंदर राज्य है। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर जोर देना होगा। यहां छत्तीसगढ़ पहुंचकर मुझे बहुत अच्छा लगा है। आत्मीय स्वागत से मन प्रसन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के लिए मांगा विशेष अनुदान

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राजकोषीय स्थिरता के साथ आर्थिक वृद्धि और सामाजिक सूचकांकों में तेजी से सुधार हुआ है। छत्तीसगढ़ एक नवोदित और तेजी से बढ़ता राज्य है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के संबंध में कहा कि यहां का सबसे बड़ा संसाधन मानव शक्ति है, जिनको मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के लिए स्किल्ड बनाना होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य के वित्तीय परिदृश्य पर प्रस्तुतीकरण देते हुए कहा कि नवा रायपुर को ग्रीन स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां अधोसंरचना विकास के लिए केन्द्र से और ज्यादा संसाधन मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ निर्धारित मापदंडों के अनुसार वित्तीय अनुशासन का पालन कर रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे। (Central Finance Commission Meeting)

इन्होंने किया आयोग से आग्रह

वित्त मंत्री ने कहा कि कर प्रणाली में आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर लीकेज को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने केंद्रीय वित्त आयोग द्वारा केन्द्र और राज्यों के बीच करों के बटवारें के मापदंडों के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डिप्टी CM और मंत्रियों ने भी वित्त आयोग के सामने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए ज्यादा संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने स्वागत भाषण दिया। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पुलिस बल के लिए संसाधनों की आवश्यकताओं और NRDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार ने नवा रायपुर की परियोजनाओं के लिए संसाधनों की जरूरतों पर प्रस्तुतीकरण दिया। (Central Finance Commission Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!