नवा सौगात : मितानिनों को सीएम साय ने दी बड़ी सौगात, 72 हज़ार मितानिनों के खाते में 90 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर
रायपुर : छत्तीसगढ़ की मितानिनों को सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ी सौगात दी है। CM साय ने रिमोट बटन दबाकर राज्य स्तर से मितानिन प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया। मितानिनों के खाते में 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपए आ चुके है।
यह भी पढ़े :- Delhi Excise Policy Case : हम केजरीवाल को अंतरिम जमानत का आदेश देते हैं : सुप्रीम फैसला
मितानिन बहने, 3448 मितानिन प्रशिक्षक, 289 ब्लॉक समन्वयक, 176 स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, 26 शहरी क्षेत्र समन्यवक, 285 मितानिन हेल्प डेस्क समन्वयक को राज्य स्तर से एक साथ भुगतान किया गया।
यह भी पढ़ें:- केंद्रीय वित्त आयोग ने पंचायत, नगरीय निकाय और राजनीतिक दलों से की इन मुद्दों पर चर्चा, पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित है।



