डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली के दौरान हमला, प्रधानमंत्री मोदी ने की हमले की निंदा, बोले- लोकतंत्र में हिंसा की जगह नहीं

Donald Trump Attack : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए हमले की निंदा की। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रम्प पर एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें उन्हें निशाना बनाकर गोलियां चलाई गई। हमले में ट्रम्प ने अपने दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी। हालांकि ट्रम्प पूरी तरह सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़े :- पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रैली में हुआ हमला, कान से बहता दिखा खून, मारा गया शूटर
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं और घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
उल्लेखनीय है कि पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान मंच से बोलते समय ट्रम्प पर निशाना साधकर कई गोलियां (Donald Trump Attack) चलाई गई। इस दौरान ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ट्रम्प को संभाला। ट्रम्प के चेहरे और कान पर खून नजर आया। हमले में ट्रम्प ने अपने दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी। शूटर को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया। सुरक्षाकर्मी ट्रम्प को मंच से उतार कर वहां से ले गए। घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे हुई। तब अमेरिका में शनिवार शाम 6:30 बजे का समय था।
डोनाल्ड ट्रंप ने रैली (Donald Trump Attack) में मारे गए व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. इसके अलावा उन्हें रैली में घायल हुए व्यक्ति के परिवार के प्रति भी अपनी संवेदना जताई. उन्होंने यह भी कहा कि यह विश्वास से परे है कि हमारे देश में ऐसा कृत्य हो सकता है. शूटर की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे एक गोली लगी जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी. मैंने एक तेज आवाज सुनी और फिर गोली चली. मैंने तुरंत महसूस किया कि गोली मेरी स्किन को चीरती हुई निकल रही है. बहुत ज्यादा खून बह रहा था, फिर मुझे एहसास हुआ कि क्या हो रहा है.”



