Google Analytics —— Meta Pixel

46 साल बाद आज खुलेगा पुरी जगन्नाथ मंदिर का खजाना, जानें 2018 में क्यों मचा था बवाल

Puri Jagannath Temple : ओडिशा सरकार जगन्नाथ मंदिर (Puri Jagannath Temple) के खजाने यानी रत्न भंडार को आज 46 साल बाद एक बार फिर खोलने जा रही है. इस खजाने को खोलने के बाद उसमें मौजूद जेवरात और अन्य कीमती सामानों की सूची तैयार की जाएगी. कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि दुनियाभर में रह रहे भगवान जगन्नाथ के भक्तों को काफी समय से इस पल का इंतजार था।

उन्होंने कहा कि अब हम खजाने में मौजूद जेवरात और अन्य कीमती चीजों की सूची तैयार करने के लिए ‘रत्न भंडार’ को फिर से खोलने जा रहे हैं. हम आभूषणों की क्वालिटी की जांच करेंगे और कीमती सामानों का वजन करेंगे।  एजेंसी के अनुसार, मंदिर प्रबंध समिति ने एसओपी में कुछ बदलावों के साथ उड़ीसा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिस्वनाथ की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति के प्रस्तावों को मंजूरी के लिए भेजा. विभिन्न पहलुओं की जांच के बाद एसओपी को सरकार की मंजूरी मिल गई.

यह भी पढ़े :- पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रैली में हुआ हमला, कान से बहता दिखा खून, मारा गया शूटर

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मंदिर प्रबंध समिति के सामने एसओपी की चर्चा की. अब दिशा-निर्देश के आधार पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे. मंदिर के खजाने को खोलने और इन्वेंट्री के लिए हर कार्य पूरा करने के लिए सभी प्रक्रियाएं तय की चुकी हैं. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (Puri Jagannath Temple) (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. खजाने के आभूषणों की डिजिटल फोटोग्राफी कराई जाएगी.

मंत्री ने कहा कि जेवरात की सूची को लेकर पारदर्शिता रखने के लिए हम आरबीआई की मदद ले रहे हैं. आरबीआई के प्रतिनिधि सूची बनाए जाने के दौरान मौजूद रहेंगे. इसके लिए प्रबंध समिति द्वारा गठित टीम के साथ काम करेंगे. हर कार्य के लिए अलग टीमें हैं। रत्न भंडार के लिए एसजेटीए मुख्य प्रशासक के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ टीम बनाई गई है. इनमें एएसआई, सेवकों, प्रबंध समिति और हाई पावर कमेटी के प्रतिनिधियों को विशेषज्ञ पैनल के सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है. मंदिर का खजाना आज शुभ मुहूर्त में खोला जाएगा।

सबसे पहले पुरी जिला प्रशासन के पास मौजूद डुप्लिकेट चाबी के साथ खजाना खोलने की कोशिश होगी. कानून मंत्री ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताला तोड़ा जाएगा. पिछली बार इन्वेंट्री प्रक्रिया को पूरा करने में 70 दिन से अधिक का समय लगा था. उन्होंने कहा कि इस बार तकनीक की मदद से कम समय में यह काम पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

हरिचंदन ने कहा कि इस कार्य से न तो अनुष्ठान और न ही दर्शन प्रभावित होंगे. पिछली बीजद सरकार ने अपने 24 साल के शासन के दौरान रत्न भंडार नहीं खोला था. भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के एक महीने के भीतर इसे खोलने का फैसला किया है. हमने प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए इसे भगवान जगन्नाथ पर छोड़ दिया है. पुरी में जस्टिस रथ ने कहा कि एक मेडिकल टीम, हेल्पलाइन के सदस्य और ताला तोड़ने वाले ग्रुप को स्टैंडबाय पर रखा जाएगा। 

चाबी गायब?
भंडार की चाबी खोने की बात तब पता चली, जब सरकार ने मंदिर की संरचना की भौतिक जांच की कोशिश की। चार अप्रैल 2018 को बताया गया कि रत्न भंडार की चाबियां खो गईं हैं। हो-हल्ला होने के बाद, नवीन पटनायक ने मामले की न्यायिक जांच का आदेश दिया और नवंबर 2018 में आयोग ने 324 पेज की रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद, पुरी के तत्कालीन जिला कलेक्टर को रहस्यमय तरीके से एक लिफाफा मिला, जिसमें लिखा था कि आंतरिक रत्न भंडार की नकली चाबियां, जिसने लंबे समय से चल रहे विवाद को और हवा दे दी थी।इस मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले को उठाया था। 20 मई 2024 को पीएम मोदी ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार करने गए थे। पुरी में जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रत्न भंडार का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि जगन्नाथ मंदिर सुरक्षित नहीं है। मंदिर के रत्न भंडार की चाबी पिछले छह साल से गायब है।

बताया जाता है कि आंतरिक रत्न भंडार से अक्सर फुफकारने की आवाजें आती रहती हैं। यह भी मान्यता है कि सांपों का एक समूह भंडार में रखे रत्नों की रक्षा करता है। इसलिए रत्न भंडार को खोले जाने से पहले मंदिर समिति ने भुवनेश्वर से सांप पकड़ने में निपुण दो व्यक्तियों को पुरी बुलाया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में रत पड़ने पर वे तैयार रहें। आपातकालीन स्थिति से निपटने के जरूरत लिए डॉक्टरों की एक टीम भी मौजूद रहेगी .

Back to top button
error: Content is protected !!