Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 2 गुटों में गैंगवार, एक युवक को चाकू से गोदकर मार डाला

Chhattisgarh Crime : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में बीती रात 2 गुटों में गैंगवार में एक युवक का मर्डर हो गया है। हथियारों से लैस 10 से ज्यादा आरोपियों ने युवक के सिर, सीने और पेट में चाकुओं से कई वार किए हैं। वारदात के बाद मनेंद्रगढ़ में तनाव की स्थिति रही। पूरा मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- Amethi Muharram : हिंदुस्तान में रहना है, या हुसैन कहना है, अमेठी में मुहर्रम के जुलूस में लगे विवादित नारे

जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा में बिजली ऑफिस के पास बीती रात करीब 10.30 बजे मयूर जसूजा (19) अपने 5 साथियों के साथ बैठा था। इस बीच बदन सिंह मोहल्ले के 10 युवक हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। 2 दिनों पहले मारपीट की घटना को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद रवि यादव सहित अन्य युवकों ने मयूर जसूजा पर हमला कर दिया।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
घटना (Chhattisgarh Crime) की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल रात को ही अस्पताल पहुंच गया था। मयूर जसूजा के परिजन मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। परिजनों का कहना है कि, शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

आधा दर्जन युवक हिरासत में, अन्य फरार
युवक की हत्या (Chhattisgarh Crime) के बाद मनेंद्रगढ़ पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हुए। हमलावरों के गुट के छह युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है एवं अन्य युवक फरार हो गए हैं। पुलिस अन्य युवकों की तलाश कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!