Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 80 लाख रुपए की ठगी, पढ़ें पूरी खबर

Online Fraud in Bilaspur: देश-प्रदेश में दूसरे गंभीर अपराधों के साथ ही साइबर अपराध के मामले भी रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। शातिर बदमाश अलग-अलग तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 80 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी विरेंद्र कुमार देवांगन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिनका कहना है कि 2 मई 2023 की सुबह उन्हें दो अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वालों ने अपने आपको हैदराबाद के मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का CEO और मैनेजर बताया।

यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार हिंसा मामले में सरकारी शिक्षक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, मोहन बंजारे ने ही दिया था भड़काऊ भाषण

उन्होंने कहा कि  आपने इस बीमा कंपनी में इन्वेस्ट किया है। उसको एजेंट ने इक्विटी फंड में डाल दिया है। इससे आपको बहुत नुकसान हो रहा है, जिसका फायदा एजेंट उठा रहे हैं। पूरे लाभ की राशि एजेंट के खाते में जा रही है। एजेंट का नाम और कोड नंबर हटा देगें तो लाभांश की राशि कंपनी से सीधे आपको मिलती रहेगी। साथ ही एजेंट का कोड हटाने का चार्ज 22 हजार 700 रुपए बताया। उनकी बातों में आकर देवांगन ने फोन पे के माध्यम से 22 हजार 700 रुपए ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद GST चार्ज, TDS चार्ज, सर्विस चार्ज, बैंक का ओवर चार्ज, NOC के नाम पर अलग-अलग बैंक खातें में जमा 79 लाख 85 हजार 912 रुपए निकाल लिए, लेकिन वापस नहीं दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। (Online Fraud in Bilaspur)

बैंक फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों पर रखें ध्यान

बैंक फ्रॉड से बचने के लिए कभी किसी को अपनी पर्सनल जानकारी न बताएं। क्रेडिट कार्ड नंबर हो या UPI पिन, इस तरह की जानकारी किसी को न दें। बैंक या वित्तीय कंपनियां आपसे ये जानकारी कभी नहीं मांगती। न ही यूजरनेम, पासवर्ड या अन्य बैंक डिटेल मांगी जाती है। ऐसे किसी E-मेल को न खोलें और न ही उस पर कोई जवाब दें, जो संदिग्ध नजर आ रहा हो। जिस मेल से आपका कोई लेनादेना नहीं, उसे न खोलें। मेल या मैसेज में किसी भी अनजाने सोर्स से मिले किसी अटैचमेंट को न खोलें। इस तरह के मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें। (Online Fraud in Bilaspur)

Back to top button
error: Content is protected !!