Google Analytics —— Meta Pixel

रेलवे ने बदला वेटिंग टिकट का नियम, यात्रा करने से पहले जान लें वरना भरना पड़ेगा मोटा जुर्माना

Indian Railway Waiting Ticket Rules : यात्रियों को राहत देने और ट्रेनों में यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने समय-समय पर नियमों में बदलाव किए हैं। लेकिन, कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे थे, जिनमें रिजर्वेशन बोगी में वेटिंग टिकट के यात्रियों के कारण भारी भीड़भाड़ दिख रही थी। इस समस्या से निपटने के लिए रेलवे ने वेटिंग टिकट के नियमों में सख्त बदलाव किया है। अब नए नियम के अनुसार, रिजर्वेशन कोच में केवल वही यात्री सफर कर सकेंगे जिनके पास कंफर्म रिजर्वेशन टिकट होगा।

वेटिंग टिकट पर रिजर्वेशन कोच में सफर प्रतिबंधित
भारतीय रेलवे ने वेटिंग टिकट के नियमों (Indian Railway Waiting Ticket Rules ) में बदलाव करते हुए कहा है कि अब वेटिंग टिकट वाले यात्री रिजर्वेशन बोगी या एसी कोच में सफर नहीं कर सकेंगे। यह नियम उन वेटिंग टिकटों पर भी लागू होगा जो ऑनलाइन बुक किए गए हैं या फिर टिकट काउंटर से खरीदे गए हैं। इसका मतलब है कि चाहे आपने वेटिंग टिकट काउंटर से ही क्यों न लिया हो, आप उस टिकट से आरक्षित कोच यानी रिजर्वेशन बोगी में नहीं बैठ सकेंगे।

यह भी पढ़े :- Traffic Advisory: रायपुर में कल निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अगर आपने IRCTC से ऑनलाइन वेटिंग टिकट बुक किया है और आपका टिकट कंफर्म नहीं होता है, तो आपका पैसा स्वचालित रूप से आपके खाते में वापस कर दिया जाएगा। वहीं, अगर आपने काउंटर से वेटिंग टिकट खरीदा है तो पहले लोग रिजर्वेशन कोच में वेटिंग टिकट के साथ घुस जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि टिकट काउंटर से खरीदे गए वेटिंग टिकट के साथ आप केवल जनरल कोच में ही सफर कर सकेंगे। आपको रिजर्वेशन या एसी कोच में सफर करने की छूट नहीं होगी।

वेटिंग टिकट के साथ रिजर्वेशन कोच में सफर करने पर जुर्माना
अगर आप वेटिंग टिकट के साथ आरक्षित बोगियों में सफर करते हैं तो टीटीई आपको अगले स्टेशन पर उतार सकता है और आप पर जुर्माना भी लगा सकता है। वेटिंग टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को रिजर्वेशन कोच में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको 440 रुपये तक का जुर्माना भरना होगा। इसके अलावा, यदि आप वेटिंग टिकट के साथ आरक्षित कोच में यात्रा करते हैं और पकड़े जाते हैं, तो आपको शुरुआती स्टेशन से जहां तक ​​आपने यात्रा की है, वहां तक ​​किराया और कम से कम 440 रुपये का जुर्माना भरना होगा।

नए नियमों का उद्देश्य
रेलवे ने यह कदम रिजर्वेशन कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और ट्रेनों में भीड़भाड़ को कम करने के लिए उठाया है। वेटिंग टिकट के नियमों (Indian Railway Waiting Ticket Rules ) में बदलाव से यात्रियों को परेशानी हो सकती है, लेकिन इससे रेल यात्रा को अधिक व्यवस्थित और आरामदायक बनाने में मदद मिलेगी।

यात्रियों को सलाह
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी टिकट की पुष्टि कर लें और केवल कंफर्म टिकट के साथ ही रिजर्वेशन कोच में यात्रा करें। यदि आप वेटिंग टिकट खरीदते हैं, तो आप केवल जनरल कोच में ही यात्रा कर सकेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!